धर्म बिना सुख और समृद्धि नहीं रहती- पट्ट गणिनी आर्यिका विज्ञमती माताजी
आगरा दि.20/06/24,
सकल जैन समाज ग्रेटर कमलानगर के द्वारा आज गणिनी आर्यिका 105 विशुद्धमति माताजी ससंघ को नसिया जी से मंगल विहार करा भव्य आगवानी की।
कमलानगर के सन्त निलय के हौल में आयोजित भव्य प्रवचन सभा मे बोलते हुए प्रज्ञा पद्मिनी पट्ट गणिनी आर्यिका 105 विज्ञमती माताजी ने कहा कि धर्म का सच्चा स्वरूप सम्यक्तव के बिना नहीं, और धर्म बिना न सुख हे न समृद्धता है। उन्होने 25 दोषों से रहित सम्यक दर्शन की व्याख्या करते हुए कहा कि आंकाक्षारहित सच्ची आस्था, गुणी जनो की प्रशंसा, व सेवा धर्म है, उन्होंने जीवन मे सरलता, समीचीनता, सह्रदता रखने की सलाह दी!

ग्रेटर कमलानगर की ओर से माताजी संघ का श्रीफल अर्पण कर श्री प्रदीप जैन PNC, जगदीश प्रसाद जैन, पवन जैन चाँदी, राजकुमार जैन गुड्डु, सुरेश पांडया, ए वी जैन ने आशीर्वाद प्राप्त कीया ! पाद प्रक्षालन का सौभाग्य श्री राकेश जैन परदा, अनिल रईस एवं नरेश लुहाड़िया, सुविणा जैन, विमला जैन आदि को मिला! आर्यिका एलसंघ को जिनवाणी भेट करने का पुण्य लाभ श्री अरुण जैन लश्करपुर, श्री पी के जैन RCM, श्री दीपचन्द जैन सपरिवार को प्राप्त हुआ! धर्म सभा के शुभारंभ में मंगलाचरण व भजन श्रीमती शशी जैन पाटनी ने प्रस्तुत किया।व संचालन मनोज कुमार जैन बांकलीवाल ने किया! सांय बेला में श्री महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर डी ब्लाक कमलानगर मन्दिर जी में भक्तामर दीपमालिका का आयोजन माताजी संघ के सानिध्य मे आयोजित किया गया।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
