जैन गोरव रवीन्द्र जैन को मिलेगा राज्य स्तरीय मीडिया अवार्ड

धर्म

जैन गोरव रवीन्द्र जैन को मिलेगा राज्य स्तरीय मीडिया अवार्ड

इंदौर

जैसवाल जैन समाज के गौरव वरिष्ठ सदस्य जैन समाज गोरव समाज सेवीरविंद्र जैन भोपाल को स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव कार्यक्रम में 23 जून को इंदौर में मीडिया अवार्ड से नवाजा जाएगा सम्मानित किया जाएगा। ज्ञात रहे कि लोकप्रिय चैनल सबकी खबर के चैनल हेड रवीन्द्र जैन वरिष्ठ पत्रकार लेखक को इस वर्ष राज्य स्तरीय मीडिया अवार्ड के लिए चुना गया है।

 

 

 

 

यह अवार्ड 23 जून, रविवार को इंदौर में आयोजित “भारतीय पत्रकारिता महोत्सव” में दिया जाएगा। इंदौर दिगम्बर जैन समाज समाजिक सांसद के मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा कि रवींद्र  जैन के इस सम्मान से जैन समाज गोरवान्वित हुआ है इनके चयन  पर

 

 

 

महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका हंसमुख गांधी टीके वेद राजेश जैन दद्दू विनोद जैन इंजीनियर मनोहर लाल टोंग्या आदि एवं विभिन्न संस्थाओं ने आप के लिए बधाई दी इसके लिए चयन समिति और स्टेट प्रेस क्लब का जैन समाज आभार व्यक्त करते हैं ज्ञात रहे की स्टेट प्रेस क्लब मध्य प्रदेश प्रतिवर्ष पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले साथियों को मीडिया अवार्ड से सम्मानित करता है यह अवार्ड विधानसभा और लोकसभा चुनाव के दौरान बेहतरीन और जिम्मेदारी पूर्वक राजनीतिक रिपोर्टिंग करने के लिए रविंद्र जैन को दिया जा रहा है आयोजित समारोह में देश भर के मीडिया कर्मी उपस्थित रहेंगे। यह कार्यक्रम 21 जून से शुरू होकर 23 जून तक चलेगा जिसमें वैचारिक सत्र के अलावा पत्रकारिता की पाठशाला, प्रेस क्लब के अध्यक्षों की शिखर बैठक सहित अन्य कार्यक्रम संपन्न होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *