तपोभूमि प्रणेता प्रज्ञा सागर महाराज का वर्षा योग 2024 झालरापाटन में होगा
उज्जैन
परम पूजनीय पुष्पगिरी तीर्थ प्रणेता आचार्य श्री 108 पुष्प दांत सागर महाराज की परम शिष्य तपोभूमि प्रणेता आचार्य श्री 108 प्रज्ञा सागर महाराज का वर्षा योग 2024 झालरापाटन में संपन्न होगा।
जानकारी प्राप्त होने के बाद पाटन नगर में उत्साह की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आचार्य गुरुदेव प्रज्ञा सागर जी महाराज जी का चातुर्मास इस बार झालरापाटन होगा स्वयं आचार्य श्री ने अपने
गुरुदेव श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज का पत्र पढ़ते हुए यह घोषणा की
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
