मुनिश्री 108 अजीत सागर महाराज संघ का राजगढ़ में हुआ मंगल प्रवेश एवं हुआ मंगल विहार खीमाखेड़ी ग्राम वासियों को नशा मुक्त रहने एवं हिंसा नहीं करने की सीख दी

धर्म

मुनिश्री 108 अजीत सागर महाराज संघ का राजगढ़ में हुआ मंगल प्रवेश एवं हुआ मंगल विहार खीमाखेड़ी ग्राम वासियों को नशा मुक्त रहने एवं हिंसा नहीं करने की सीख दी
राजगढ़
परम पूजनीय आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज के परम शिष्य मुनिश्री 108 अजीत सागर महाराज संघ सहित मध्य प्रदेश से बिहार करते हुए राजस्थान के बांगड़ हेतु मंगल विहार चल रहा है शनिवार की अनुपम बेला में उनका मंगल आगमन राजगढ़ में हुआ।

 

 

 

 

राजगढ़ नगर वासियों ने उनकी नगर में मंगल आगवानी की एवं उन्हें बैंड बाजा के साथ जय जयकार करते हुए जिन मंदिर लाया गया जहा मुनिसंघ की आहारचर्या संपन्न हुई। आसपास के सभी नगर के लोग गुरुवर के दर्शन का लाभ लेने पहुंचे।

 

शनिवार की संध्या बेला में खिलचीपुर के लिए हो गया संध्या बेला में खीमाखेड़ी ग्राम में गुरुदेव का रात्रि विश्राम हुआ इस अनुपम मेला में पूज्य महाराज श्री ने ग्रामीणवासियों को नशा एवम हिंसा मुक्त रहने की सीख दी और कहा कि इनसे बचे। पूज्य गुरुदेव का रविवार की बेला में खिलचीपुर मंगल आगमन होगा। संभावना व्यक्त की जा रही है कि महाराज श्री का वर्षा योग 2024 राजस्थान के बांगड़ में होगा।

 

 

 

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *