कामां पंचकल्याणक महामहोत्सव का सांसद घनश्याम तिवारी जी को दिया निमंत्रण पत्र
जयपुर ।
परम पूज्य समाधिस्थ प्रथम गणिनी श्री विजयमति माताजी की पावन जन्मभूमि कामां जिला डीग (राजस्थान) में देवाधिदेव 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर दीवान जी व गुरु मंदिर का भव्यतम पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महा महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ 28 फरवरी से 4 मार्च कामसैन स्टेडियम कोटि ऊपर कामां राजस्थान में परम पूज्य आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज ससंघ सानिध्य में प्रतिष्ठाचार्य पंडित श्री महावीर जी गींगला के निर्देशन में आयोजन होगा।
महोत्सव समिति के संयोजक प्रवीण बडजात्या ने अवगत कराया की 13 फरवरी दोपहर 3:00 बजे राजस्थान विधानसभा में माननीय राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवारी जी को पंचकल्याणक महा महोत्सव उद्घाटन समारोह 28 फरवरी को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने हेतु निमंत्रण पत्र दिया। 
प्रतिनिधि मंडल में युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन,






धर्म जागृति संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष पदमजी बिलाला, जैन मंदिर प्रबंध समिति झोटवाड़ा के उपाध्यक्ष अशोक बडजात्या ,वैशाली जैन मंदिर के युवा समाजसेवी प्रवीण बडजात्या बडजात्या आदि उपस्थित थे।
प्राप्त जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
