जवाहर नगर में होगा मंदिर वार्षिकोत्सव का आयोजन गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ससंघ सान्निध्य में
जयपुर
प. पू. भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका गुरुमां विज्ञाश्री माताजी ससंघ मालवीय नगर से. 7 जयपुर में विराजमान है । गुरु भक्त पद्म जी पाटनी , सुरेन्द्र पाटनी , दीपक सेठी , प्रशांत जैन ने गुरु माँ के श्री चरणों में श्रीफलभेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया । जवाहर नगर समाज के पदाधिकारी गण महेंद्र जैन , अंकित बज , विमल जैन ने अल्प प्रवास हेतु एवं मंदिर जी के वार्षिकोत्सव में मंगल सान्निध्य प्राप्त हो इस हेतु गुरु माँ को श्रीफल समर्पित कर निवेदन किया ।
पूज्य गुरु माँ की आहारचर्या कराने का परम सौभाग्य प्रकाश चंद चंदलाई वालों ने प्राप्त किया । मालवीय नगर से. 3 समाज के पदाधिकारी वर्ग ने अध्यक्ष सी. एल. जैन के साथ गुरु माँ के चरणों में श्रीफल समर्पित किया ।


आज शाम 6 बजे आर्यिका संघ का मंगल विहार मालवीय नगर से. 3 की ओर होगा । एवं 17 जून 2024 को जवाहर नगर मंदिर में भव्य मंगल प्रवेश एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन माताजी ससंघ सान्निध्य में होने जा रहा है ।
