कोटा जिला कलेक्टर रामगंजमडी में

राज्य

कोटा जिला कलेक्टर हरिमोहन मीणा आज रामगंजमंडी पहुंचे और नगर पालिका भवन में जनसुनवाई की जहां भाजपा प्रदेश कार्य समिति के पूर्व सदस्य वीरेंद्र जैन ने सशक्त तरीके से क्षेत्र के लोगों की समस्याओं से जिलाधीश को अवगत करवाया वीरेंद्र जैन ने भारतमाला परियोजना एनएच 148 एवं सिक्स लेन सड़क मार्ग पर किसानों की फलदार पेड़ों के मुआवजे को लेकर आ रही रुकावट को दूर कर मुआवजा देने की मांग की जैन ने कहा जिला कलेक्टर कार्यालय द्वारा गठित कमेटी द्वारा बनाई गई सत्यापन एवं मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर 7किसानों का मुआवजा अवार्ड बनाया जावे , वही सिक्स लेन सड़क मार्ग पर 38 किसानों के 287 फलदार पेड़ों का ढाई साल बीत जाने के बाद भी मूल्यांकन रिपोर्ट और अवार्ड नहीं बनाए गए यह किसानों के साथ अन्याय है।
धरनावद बालाजी में स्थित रेलवे गेट नंबर 76 पर लगे अवरोध को हटाकर झालावाड़ चित्तौड़ स्टेट हाईवे 9 A पर आरओ बी बनाकर सुचारू करने की बात की चंबल का पानी क्षेत्र में लाकर 9000 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने के पेंडिंग पड़े प्रस्तावों को स्वीकृत कर मध्य प्रदेश से सटी सीमा को नहरी क्षेत्र से जोड़ने की बात की एवं ताकली परियोजना की अनुग्रह राशि देकर इसका काम पूर्ण करवाने की ओर ध्यान आकृष्ट किया जिला कलेक्टर ने जैन की सभी बातों को गंभीरता से सुना और कहा कि आप सारा विवरण लिखित में बना कर शुक्रवार या सोमवार को कोटा आ जाइए वहां बैठकर आपकी इन सभी समस्याओं पर चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *