भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 विज्ञाश्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य श्री दिगम्बर जैन मंदिर बगरू वालान में ध्वजारोहण एवं घटयात्रा के साथ हुआ भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज

धर्म

भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 विज्ञाश्री माताजी ससंघ के पावन सानिध्य श्री दिगम्बर जैन मंदिर बगरू वालान में ध्वजारोहण एवं घटयात्रा के साथ हुआ भव्य पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का आगाज

जयपुर/

भारत गौरव गणिनी आर्यिका रत्न 105 विज्ञा श्री माताजी के पावन सानिध्य में जयपुर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर बगरूवालन में ‌प्रतिष्ठाचार्य श्री कुमुद जी सोनी अजमेर वालों के दिशा निर्देश में विभिन्न मंत्रोचारणों के बीच पंचकल्याणक महोत्सव समारोह का भव्यता के साथ आगाज हुआ। जैन समाज के मीडिया प्रवक्ता राजाबाबू गोधा ने इस कार्यक्रम में शिरकत करते हुए अवगत कराया कि इससे पूर्व आज जिनालय में प्रातः श्री जी का अभिषेक, शांतिधारा ,एवं अष्टद्रव्यों से पूजा के बाद गुरु मां के मुखारविंद से श्री दिगम्बर जैन मंदिर बगरूवालान जयपुर में पंचकल्याण प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम की शुरुआत शांतिधारा से हुई , इसके पश्चात ध्वजारोहण हुआ जिसका सौभाग्य अनिल कुमार, सुनील कुमार ,राकेश कुमार जी गंगवाल जयपुर वालों ने प्राप्त किया ,भगवान के माता पिता बनने का सौभाग्य नन्दकिशोर जी-शांता देवी पहाड़िया ने , सौधर्म इन्द्र मालचंद जी राँवका के छोटे भाई सुमेरचंद जी -ऊषा रांवका ने और धनपति कुबेर बनने का सौभाग्य नवीन जी सरिता जी छाबड़ा ने प्राप्त किया, कार्यक्रम में सोभाग्यवती महिलाओं द्वारा भव्य घट यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम पश्चात गुरु मां ने सभी भक्तजनों को मंगलमय आशीर्वाद दिया।

*राजाबाबू गोधा जैन महासभा मीडिया प्रवक्ता राजस्थान*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *