सोलहवें तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप, मोक्ष कल्याणक पर्व धूमधाम से किया आयोजित*

धर्म

*सोलहवें तीर्थंकर शांतिनाथ भगवान का जन्म, तप, मोक्ष कल्याणक पर्व धूमधाम से किया आयोजित*
कामा
जैन धर्म के सोलहवें तीर्थंकर व तीन पद के धारी शांतिनाथ भगवान का जन्म तप मोक्ष कल्याणक महापर्व कामा कस्बे के शांतिनाथ दिगंबर जैन दीवान मंदिर में प्रातः काल से सांध्य कालीन कार्यक्रमों के साथ धूमधाम मनाया गया।
मंदिर समिति के कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन बड़जात्या ने बताया कि आचार्य श्री सुनील सागर महाराज के सानिध्य में आयोजित पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव उपरांत प्रथम आयोजन शांतिनाथ भगवान के जन्म तप मोक्ष कल्याणक के रूप में आयोजित किया गया। प्रातः सामूहिक अभिषेक, शांति धारा एवं शांति विधान का आयोजन रिंकेश जैन रिंकू के निर्देशन में हुआ तो वहीं प्रथम शांति धारा करने का सौभाग्य धर्मचंद शुभम जैन दर्शील जैन बड़जात्या परिवार को प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के पुण्यार्जक शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर के पुजारीयों ने भक्ति भाव से अर्घ समर्पित किये तो कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य सुनील सागर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।

 

 

इस अवसर पर सामूहिक रूप से 48 दीपकों से भक्तामर पाठ की महा अर्चना की गई तो वहीं सौधर्म इंद्र परिवार द्वारा पंचकल्याणक प्रतिष्ठा में बनी अष्टकुमारियों व छप्पन कुमारियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात रहे कि 28 फरवरी से 4 मार्च तक ऐतिहासिक पंचकल्याणक प्रतिष्ठा का आयोजन किया गया था जिसमे सर्व समाज ने अपना भरपूर योगदान प्रदान किया था। तब शांतिनाथ भगवान के नवीन जिनबिम्ब की स्थापना की गई थी। इस अवसर पर जैन समुदाय के स्त्री पुरुष उपस्थित रहे।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *