*अच्छे कर्मों का रखें बैंक बैलेंस :- गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी*

धर्म

*अच्छे कर्मों का रखें बैंक बैलेंस :- गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी*
जयपुर
प. पू. भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका रत्न 105 गुरु माँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ का विवेक विहार जयपुर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ । गुरु मां ससंघ की निर्विघ्न आहारचर्या करवाने का सुअवसर श्यामसुंदर जैन सपरिवार को प्राप्त हुआ । ममता सौगानी जापान वालों ने पूज्य गुरु मां का मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया ।
5 जून 2024 को प्रातः 7 बजे सिद्धार्थ नगर, जयपुर में भव्य मंगल प्रवेश होगा।

 

 

 

प्रवचन सभा के दौरान श्रद्धालुओं को ध न पैसों की तरह धर्म का बैंक बॅलन्स रखने का उपदेश देते हुए माताजी ने कहा कि- जैसे व्यक्ति पूरा जीवन सुख से बीते एवं आने वाली पीढ़ी का भी जीवन सुखमय हो इस उद्देश्य से अपने बैंक में बॅलन्स बनाके रखता है उसी प्रकार धर्म, अच्छे कर्मों का बैंक बॅलन्स जीवन को सुखमय बनाता है। क्योंकि पैसों से तुम बिस्तर खरिद सकते हो नींद नहीं, पुस्तक खरीद सकते हो ज्ञान नहीं। पैसे से हर एक वस्तु खरीद सकते हो पर धर्म नहीं, सुख नहीं। जहाँ धर्म है वहीं सुख-शांति और अमन है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *