पंचकल्याणक महोत्सव की तिथि हुई परिवर्तित 1 फरवरी को निम्बाहेड़ा मे मंगल प्रवेश होंगा संभावित इसको देखते हुए पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।

धर्म

पंचकल्याणक महोत्सव की तिथि हुई परिवर्तित 1 फरवरी को निम्बाहेड़ा मे मंगल प्रवेश होंगा संभावित इसको देखते हुए पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है।
निंबाहेड़ा
आदर्श कॉलोनी स्थित श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर मे प.पू. आचार्य श्री विद्यासागर जी महामुनिराज के मंगल आशीर्वाद से प.पू. मुनिश्री प्रमाण सागर जी महाराज के मार्ग दर्शन में प.पू. मुनिश्री विमलसागर जी , प.पू. मुनिश्री अनंतसागर जी , प.पू. मुनिश्री धर्मसागर जी एवं प.पू. मुनिश्री भावसागर जी के सानिध्य में एवं ब्रह्मचारी प्रदीप भैयाजी ‘सुयश’ अशोक नगर के निर्देशन में आदिनाथ मांगलिक भवन मे 10 से 14 फरवरी 2024 तक आनंद प्रदायक पंचकल्याणक महामहोत्सव होगा।

 

दिगंबर समाज के प्रवक्ता मनोज सोनी ने बताया कि नवनिर्मित शांतिनाथ जिनालय की प्राण प्रतिष्ठा और पंच कल्याणक महा

महोत्सव के अंर्तगत विविध धार्मिक मांगलिक क्रियाएं 10 फरवरी को प्रातः 8 बजे घटयात्रा, ध्वजारोहण, श्रीजी की शोभायात्रा गर्भ कल्याणक पूर्व रूप, गर्भ कल्याणक उत्तर रूप से प्रारंभ होकर 11 फरवरी को जन्म कल्याणक 12 फरवरी को तपकल्याणक13 फरवरी को ज्ञानकल्याणक14 फरवरी को मोक्षकल्याणक, श्रीजी की विशाल शोभायात्रा , प्रतिमाएंविराजमान , कलशारोहण, ध्वज दण्ड स्थापित , महामस्तकाभिषेक के साथ संपन्न होगी।
पैर में छाले के बावजूद लगातार विहार कर रहा है
मुनि संघ का निरंतर निंबाहेड़ा की ओर पैर में छाले के बावजूद लगातार विहार कर रहा है । 200किमी पदयात्रा में निम्बाहेड़ा के लोग विहार में चल रहे है तो मुनि श्री की आहार चर्या आदि व्यवस्था में बड़ी मात्रा में श्रद्धालुजन जुटे हुए है।

इधर नगर में महोत्सव की तैयारिया जोरो से चल रही है पूरे नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है । मुनि संघ के निकटतम सूत्रों के अनुसार कार्यक्रम में अपना आशीर्वाद और सानिध्य हेतु मुनि संघ का 1 फरवरी को निम्बाहेड़ा मे मंगल प्रवेश उदयपुर रोड स्थित सुरभि गार्डन से होना संभावित है। इधर विहार समिती के अनुसार गुरुवार प्रातः निकुंभ से निंबाहेड़ा सुरभि गार्डन की ओर मुनि संघ का प्रवास रहेगा।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *