जिनालय के स्थापना दिवस पर हुआ आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक

धर्म

जिनालय के स्थापना दिवस पर हुआ आदिनाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक
इंदौर
एयरपोर्ट रोड, छत्रपति नगर स्थित *श्री दिगंबर जैन आदिनाथ जिनालय* का 29 वां स्थापना दिवस नवागत आचार्य श्री समय सागर जी चर्या शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के आशीर्वाद से उमंग उत्साह और विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मनाया गया समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि
इस उपलक्ष में जिनालय की वेदी में विराजित मूल नायक *श्री आदिनाथ भगवान* की मनोज्ञ एवं अतिशयकारी प्रतिमा का स्वर्ण एवं रजत कलशो से शांति धारा एवं महामस्तकाभिषेक किया गया।
सर्वप्रथम स्वर्ण कलशों से शांति धारा एवं महामस्तकाभिषेक करने का सौभाग्य जिनालय ट्रस्ट के पूर्व अध्यक्ष श्री कमल कुमार, पवन कुमार जैन (चैलेंजर परिवार )एवं मूल नायक मूर्ति प्रदाता श्री जिनेश कुमार सोनेलाल जैन परिवार, उत्तमचंद सनत कुमार केवलारी वाला परिवार ने
प्राप्त किया।

 

 

 

एवं वेदी में विराजित अन्य तीर्थंकर प्रतिमाओं के मस्तक पर शांति धारा एवं महा मस्तकाभिषेक करने का सौभाग्य सर्व श्री

 

 

 


कैलाश चंद दिलीप कुमार (नेताजी परिवार,) डाक्टर वी सी जैन, अरविंद अखिलेश सोधिया, विपुल बांझल, अतुल जैन (चीकू), सचिन जैन बंटी ,आदित्य जैन, शैलेंद्र सिंघई, कोमलचंद मुकुल कुमार मऊरानीपुर परिवार, एवं हीरालाल जैन शाह
आदि पुण्यार्जकों के अलावा जिनालय में उपस्थित अनेक समाज जनो ने प्राप्त किया। विधि विधान के समस्त कार्य पंडित ने संपन्न कराए। इस अवसर पर समाज श्रेष्ठि डॉक्टर जैनेंद्र जैन, डी एल जैन, राजेंद्र सुपारी वाले, रमेश चंद जैन, सोनू बेगमगंज, राकेश नायक आदि के साथ कई महिलाएं भी उपस्थित थीं।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *