वैराग्य मार्ग पर बढे दीक्षार्थियों के कदम, बिनौली यात्रा निकालकर श्रावकों ने की अनुमोदना
एटा।
सांसारिक मोह को छोड़कर वैराग्य पथ पर बढ़ती दीक्षार्थी, अनुमोदना करते श्रावक और गूंजते जयकारे। कुछ ऐसा ही नजारा मंगलवार शाम को शहर की सड़कों पर नजर आया। मौका था जिनागम पंथ प्रवर्तक भाव लिंगी संत आचार्य श्री 108विमर्श सागर जी महाराज की शिष्या दीक्षार्थी विशु दीदी और 12 दीक्षार्थी बहनों की बिनौली यात्रा का।
शहर में धूमधाम से निकाली गई बिनौली यात्रा का जगह-जगह श्रावक-श्राविकाओं ने स्वागत किया। साथ ही दीक्षार्थी बहनों की गोद भराई कर उनके वैराग्य की अनुमोदना की।
शहर के होली मोहल्ला निवासी अक्षय जैन की पुत्री विशु दीदी 15 नवंबर को 13 अन्य दीक्षार्थियों के साथ देश की राजधानी दिल्ली में आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज से जैनेश्वरी दीक्षा ग्रहण करेंगी। इससे पूर्व मंगलवार को विशु दीदी की जन्मस्थली एटा नगर में भव्य बिनौली यात्रा निकाली गई। नगर में
विराजमान गणिनी आर्यिका105 श्री विशुद्ध मति माताज एवम पट्ट गणिनी आर्यिका105 श्री विज्ञमती माताजी का आशीष लेकर दीक्षार्थी दीदी ननगर में श्रावक श्राविकाओं से गृहस्थ अवस्था में हुई गलतियों की क्षमा याचना करने निकलीं।
श्रावक-श्राविकाओं ने दीक्षार्थियों के त्याग की अनुमोदना करते हुए गोद भराई की। बिनौली यात्रा बड़े जैन मंदिर से शुरू होकर लोकमनदास तिराहा, होली मोहल्ला, रेवाड़ी मोहल्ला, कैलाश गंज, वली मोहम्मद चौराहा, जीटी रोड, घंटाघर, महावीर पार्क होते हुए हीरा पैलेस पर समाप्त हुई। इस दौरान फिजा में जिनागम पंथ जयवंत हो के जयकारे गूंजते रहे।
बिनौली यात्रा की घोड़े, ऊंट, रथों पर सुसज्जित आचार्यो के चित्रों की झांकियां और दीक्षार्थियों के रथ शोभा बढ़ा रहे थे। वहीं बाहर से आए बैंडों ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इससे पूर्व सोमवार को दीक्षार्थी बहनों की वैराग्य हल्दी और मेहंदी की रस्म हुई। बुधवार को गाजे-बाजे के साथ दीक्षार्थियों की मंगल विदाई हुई।
यह रहे मोजूद
इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष योगेश जैन, महामंत्री पंकज जैन, विनोद नगर पालिका, सुभाष जैन, सुनील बांदा, गुड्डू मंत्री, अक्षय जैन, अंबर जैन, टिंकू जैन, विपिन जैन स्वामी, संजय जैन, गौरव बिजली, विमर्श रजत जैन, विमर्श ऋषभ जैन, अनूप जैन, संजीव जैन, पंकज जैन, मोहित जैन, अंशुल जैन, नरेंद्र जैन, बंटी जैन, आकाश जैन, शशांक जैन, मयंक जैन, राजीव जैन, नूतन जैन, नीटू जैन, अनुज जैन, मिल्की जैन, पालिका अध्यक्ष सुधा गुप्ता, पंकज गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन, प्रदीप जैन, विमली हिपोलिन, आदेश जैन, जितेंद्र जैन, श्रीमती बबिता जैन प्रेरणा, शशि जैन, ममता जैन, संगीता जैन, मालती जैन, शकुंतला जैन, समता जैन, प्रीति जैन, वीनेश जैन, सुनीता जैन, सरोज जैन, सोनाली जैन, अनामिका जैन, टिया जैन, बिंदु जैन, प्रिया जैन, बबली आंटी, चित्रा आंटी, साधना जैन, सपना जैन, नीलम जैन समेत तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे।
ये दीक्षार्थी लेंगे जैनेश्वरी दीक्षा*
आचार्य श्री विमर्श सागर जी महाराज 15 नवंबर को सीबीडी ग्राउंड दिल्ली में विशु दीदी समेत 13 दीक्षार्थियों को जैनेश्वरी दीक्षा देंगे। इसमें प्रवीण भैया गाजियाबाद, नेहा दीदी अशोकनगर, ज्योति दीदी दिगौरा, जिनवाणी दीदी शिवपुरी, महिमा दीदी जतारा, रिया दीदी कोलारस, नूतन दीदी कोलारस, सोनाली दीदी, सृष्टि दीदी अशोकनगर, दीपा दीदी शिवपुरी, प्रतीक्षा दीदी मथुरा, रीता दीदी गाजियाबाद शामिल हैं।
बबिता जैन एटा से प्राप्त जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
