भारत विकास परिषद के नैत्र शिविर हुवा आयोजन
रामगंजमंडी
भारत विकास परिषद द्वारा प्रतिवर्ष लगाए जा रहे नैत्र चिकित्सा एवं लैंस प्रत्यारोपण चिकित्सा शिविर का आज 3 जनवरी को भा.वि.प. अस्पताल जुल्मी रोड़ रामगंजमंडी में भारत माता के पूजन अर्चन से प्रारंभ हुआ।
परिषद के संजय पतीरा व सतीजा ने बताया कि इस नैत्र चिकित्सा शिविर के अंतर्गत 480 रोगियों की जांच की गई, इनमें 148 मोतियाबिंद एवं 14 नाखून के मरीज ऑपरेशन योग्य पाये गये। इनका कोटा भारत विकास परिषद अस्पताल में डॉ.राहुल गर्ग व सहयोगी टीम द्वारा ऑपरेशन किए जाएंगे।

शिविर का आयोजक स्व.शांतीलाल भाई की स्मृति में पत्नी कपिला बेन व पुत्र हितेशभाई, दिलीप भाई,किरीटभाई द्वारा परिषद के सहयोग से किया गया।




ऑपरेशन योग्य चिन्हित व्यक्तियो को परिषद द्वारा कोटा बस से

लेजाने- लाने, भोजन व दवाई आदी की व्यवस्था निःशुल्क की गई।
इस अवसर पर परिषद व महिला मंडल की सदस्यों के अपनी सेवाएं दी। साथ ही मधु खंडेलवाल,आशिष डागा, प्रेमचंद धूपिया, अभय जैन,भवानी शंकर, लोकेश आचोलिया, रवि मेवाड़ा, पप्पू,सचिन शाह ने पूर्ण सहयोग किया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी
