*भारत विकास परिषद महिला मंडल द्वारा किया दूध वितरण
रामगंजमंडी
विगत दिनों से आयोजित मेडतवाल धर्मशाला में आयुर्वेदिक क्षार शल्य चिकित्सा शिविर में 28 दिसंबर को भारत विकास महिला मंडल द्वारा गुप्ता परिवार के सौजन्य व शल्य चिकित्सक के परामर्श से ऑपरेट किये मरीजों व चिकित्सक स्टॉफ को केसर, इलायची,बदाम व पिस्ता युक्त दूध का वितरण किया गया।
इस अवसर पर शकुंतला गुप्ता, चंदा जैन,आशा सतीजा,शिखा खंडेलवाल के साथ परिषद के संजय पतीरा,जितेंद्र गुप्ता,आशीष गुप्ता,संजय सतीजा, गोवर्धन गॉड ने भी सहयोग किया।
पूर्व में भी महिला परिषद द्वारा फल वितरित किये गये थे।
