समय अच्छा तो सब अच्छा :- गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी
जयपुर
प. पू. भारत गौरव गणिनी आर्यिका 105 गुरुमाँ विज्ञाश्री माताजी ससंघ सान्निध्य में श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर नेमिसागर कालोनी जयपुर में धर्म की महती प्रभावना हो रही है। प्रातः कालीन मंगल पाठ श्री जिनसहस्रनाम मंत्रावली में अनेकों भक्तगण भक्ति का आनंद प्राप्त करते है। प्रभु के मस्तक पर अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य राजेन्द्र सेठी, राजीव कासलीवाल ने प्राप्त किया। तत्पश्चात् प्रभु एवं गुरुमाँ के चरणों में भक्ति भावों के साथ अर्घ्य समर्पित किए गये।
प्रवचन सभा का प्रारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन करने का सौभाग्य राजस्थान जैन सभा के मंत्री महोदय विनोद कोटखावदा वालों को प्राप्त हुआ। नेमिसागर समाज समिति के अध्यक्ष साहब जे. के. जैन ने पूज्य



गुरुमाँ को प्रवचन हेतु निवेदन किया।
वर्तमान परिपेक्ष्य में समय की उपयोगता पर विशेष चर्चा करते हुए माताजी ने कहा कि- समय सबसे अमूल्य चीज है। समय का उपयोग समय से करो तो समय का सार मिलेगा। समय पर किया गया काम समय को दिलाता है। समय को व्यर्थ गंवाने वाले लोग जीवन में सफलता हासिल नहीं कर पाते है। समय अच्छा हो तो सब अच्छा है और समय खराब हो तो सब खराब ही खराब है। समय का अच्छा होना अपने पुरुषार्थ पर है। इसलिए पुरुषार्थी बनो। क्योंकि समय सबसे बलवान है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
