बंधा जी में आयिॅका अकंप मती एवं अचल मती माता जी का चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न 

धर्म

बंधाजी में आयिॅका अकंपमती एवं अचलमती माता जी का चातुर्मास कलश स्थापना का कार्यक्रम सम्पन्न 

बंधाजी
बुंदेलखंड के अति प्राचीन जैन तीर्थ क्षेत्र बंधा जी में आचार्य श्री  समय सागर जी  के मंगल आशीर्वाद से दो आयिॅकाओ का  मंगलमय  चातुर्मास  गुरुवार को कलश स्थापना के साथ शुरू हो चुका है। जैन दर्शन में चातुर्मास का विशेष  महत्त्व बतलाया गया है। चातुर्मास वर्षायोग 4 माह का वह समय होता है। जब बारिश शुरू हो जाती है अनेक प्रकार की वनस्पति हो जाती हैं। आयिॅका अकंपमती माता जी ने  अपने प्रवचनों में कहा कि आज  कलश स्थापना  हो रही है  मैं आज  बंधाजी  के बंधन से  बंधने जा रही हूं।

 

 

 

आचार्य श्री के आशीर्वाद से हम दोनो आयिॅकाओ का बंधा क्षेत्र पर  पहली बार चातुर्मास हो रहा है। आज चातुर्मास की आप लोग कलश स्थापना कर रहे हैं आप लोग भी स्थापना के साथ बंधा जी के अजितनाथ भगवान के बंधन से बंधने जा रहे हैं। माताजी ने कहा  ने कहा कि आयिॅकाऐ एवं मुनिराज
बारिश में  बिहार नहीं करते हैं । क्योंकि बारिश में अनेक प्रकार के छोटे-छोटे जीव जंतु कीड़े मकोड़े जन्म लेते हैं। इसी कारण आयिॅकाऐ एवं मुनि महाराज एक जगह रुक कर अपना धर्म ध्यान एवं भगवान की आराधना करते हैं।

 

बारिश में अनेक प्रकार की जीवो की उत्पत्ति हो जाती है । वह जीव इतने छोटे होते हैं  कि हम उनको नग्न आंखों से नहीं देख सकते ।उन जीवो को किसी प्रकार की हानि एवं कष्ट नहीं पहुंचे इसलिए जैन साधु  मुनिराज 4 माह एक स्थान पर रहकर अपनी धर्म साधना करते हैं। जैन दर्शन में अहिंसा पर सबसे अधिक बल दिया गया है ।यह चतुर्मास दीपावली को  पूरा हो जाता है  दीपावली के बाद  साधुओं का  बिहार शुरू हो जाता है।

 


प्रदीप जैन बम्होरी ने बताया कि गुरुवार को कलश स्थापना के  दिन प्रातः 8:30 बजे मंदिर जी में श्रीजी का अभिषेक शांतिधारा एवं पूजन संपन्न हुई इसके पश्चात आचार्य विद्यासागर जी महाराज की पूजन हुई । कार्यक्रम का संचालन दशम प्रतिमाधारी अशोक भैया जी एवं दीपक भैया जी टेहरका द्वारा किया गया।
दोपहर 2:30 पर से कलश स्थापना का कार्यक्रम शुरू हुआ। आचार्य श्री के चित्र काअनावरण दीप प्रज्वलन मंगलाचरण के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ । आचार्य विद्यासागर जी महाराज की पूजन संपन्न हुई पूजन में सुधा सागर महिला मंडल नंदीश्वर कॉलोनी द्वारा द्रव्य की थाली सजा कर लाई थी । चातुर्मास कलश स्थापना में प्रथम मूक माटी कलश ,द्वितीय रत्नत्रय कलश तृतीय अकंपमती कलश चतुर्थ अचल मती कलश ,अंतिम बंधा जी अतिशय कलश सैकड़ो लोगों ने चातुर्मास कलश स्थापित किये।
कार्यक्रम में टीकमगढ़ ललितपुर झांसी मऊरानीपुर दिगौड़ा, सागर, जबलपुर ,भोपाल पृथ्वीपुर बम्हौरी मोहनगढ़  आदि स्थानों से  आकर कार्यक्रम में पहुंचे। जो लोग यहां नहीं आ सके उन्होंने ऑनलाइन कलश का आरक्षण करा कर पुण्य अर्जन किया। बंधाजी प्रबंध कमेटी द्वारा बाहर से   श्रेष्ठियो  का तिलक एवं बंधा जी की  पट्टिका पहनाकर सम्मान किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय समाज से लगभग 40 गांव की समाज शामिल हुई। ललितपुर से वीर व्यायाम शाला की अनेक युवा शामिल रहे। कमेटी की तरफ से ,अनोज जैन ,कमलेश जैन,राजेंद्र मोदी,राजेंद्र जैन बल्ले, प्रदीप जैन बम्हौरी, महेंद्र जैन सिमरा  , चौधरी महेश जैन, कमलेश जैन अजित जैन , महेंद्र जैन बंधा सहित अनेक लोग शामिल रहे।

 

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *