दीक्षार्थी सुशीला बेन, एवं बाल ब्रह्मचारी संध्या दीदी की गोद भराई संपन्न

धर्म

दीक्षार्थी सुशीला बेन, एवं बाल ब्रह्मचारी संध्या दीदी की गोद भराई संपन्न
सागवाड़ा
परम पूज्य प्रज्ञायोगी आचार्य श्री गुप्तिनंदी गुरूदेव के प्रियाग्र शिष्य परम पूज्य प्रज्ञाश्रमण आचार्य श्री सुयशगुप्त गुरुदेव के कर कमलों से सप्तम प्रतिमाधारी ब्रह्मचारी श्री सुशीला बेन और बाल ब्रह्मचारी संध्या दीदी की जैनेश्वरी दीक्षा 19 जुलाई 2024 को कोल्हापुर महाराष्ट्र के आसपास किसी भी क्षेत्र में होसकती है।  ।

 

जिसके निमित्त 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन गृह चैत्यालय परिवार पुनर्वास कालोनी सागवाड़ा द्वारा भक्तामर विधान एवं गोद भराई का आयोजन किया गया , जिसमें मंगल कलश स्थापना कलशी शाह ने और दीप प्रज्वलन समाज अध्यक्ष गजेंद्र जैन, नरेंद्र जैन , नगीन जैन, सेठ हुकमचंद जैन ने किया।

 

 

 

 

इस बेला में संयमी संध्या दीदी ने संयम साधना की विवेचना कर संपूर्ण कॉलोनी एवम जैन समाज के प्रति कृतज्ञता प्रकट की।1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन गृह चैत्यालय परिसर में क्षुल्लिका 105 श्री श्रेयांश श्री माताजी परिवार द्वारा विविध मंगल द्रव्यों के द्वारा वैरागियो की गोद भराई की रस्म खुशपाल जैन ,आशा बेन, हंसा शाह, प्रतिक शाह , कोमल शाह, जलशी शाह, भूपेश जय , मोहिता , डॉक्टर नितिन शाह, कामिनी , नगीन जल , धनपाल जैन , देवेंद्र जैन, सुभाष जी , मनीष जैन, बाहुबली जैन, साधना जैन एवं संपूर्ण कॉलोनी जैन समाज के भक्तो द्वारा भक्तिमय रूप से संपन्न की गई।

 

 

संपूर्ण आयोजन विधि विषारद पंडित श्री आनंद लाल जैन के निर्देशन में संपन्न हुआ। संपूर्ण जैन समाज
पुनर्वास कालोनी की महिलाओं ने गरबा रास कर समारोह की शोभा बढ़ाई ।अंत में प्रतीक शाह द्वारा अतिथियों का आभार प्रकट किया गया।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *