मध्यप्रदेश में जन्मी,दीक्षित आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी का 31 वा चातुर्मास टीकमगढ़ मेंमध्यप्रदेश में जन्मी,दीक्षित आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी का 31 वा चातुर्मास टीकमगढ़ में
टीकमगढ़। 
आचार्य श्री शांति सागर जी छानी परंपरा में आचार्य श्री सुमति सागर जी एवम आचार्य श्री सम्मति सागर जी सिंह रथ से दीक्षित गणनी आर्यिका 105 श्री सृष्टि भूषण माताजी एवम आर्यिका श्री विश्वयश मति माताजी का 31 वा वर्षायोग टीकमगढ़ के उप नगर वैद्य कालोनी के 1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर चौबीसी जैन मंदिर में कराने हेतु प्रबंधकारिणी के निर्देशक अनिल भदौरा,संरक्षक वीरेंद्र, अध्यक्ष राजेंद्र मस्तापुर, रूपचंद,पवन वैद्य,सचिन, अजित ,विवेक, शीलचंद,विनोद जैन आदि अनेक भक्तो ने आर्यिका संघ को श्रीफल भेंट किया।


गौरतलब है कि आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माताजी का जन्म मध्यप्रदेश के मुंगावली नगर में सन 1964 में एवम आर्यिका दीक्षा सिद्ध क्षेत्र सोनागिर में सन 1994 में हुई। इसके पूर्व आर्यिका माताजी ने 30 चातुर्मास देश के अनेक राज्यों में किए हैं विभिन्न नगरों की समाज द्वारा चातुर्मास हेतु विगत माह से निवेदन किया जा रहा है टीकमगढ़ समाज की भक्ति देखकर आज 12 मई को टीकमगढ़ के वैद्य कालोनी के श्री पार्श्व नाथ दिगंबर चौबीसी मंदिर में करने की स्वीकृति प्रदान करने से समाज में हर्ष व्याप्त हैं। राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जनकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312 
