*रामगंजमंडी पत्रकार संघ (रजि.) के जितेंद्र जोशी निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए, उपाध्यक्ष पद पर शाकिर खान, वसीम खान, व महासचिव पद पर मनीष जैन नियुक्त हुए*
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी पत्रकार संघ( जर्नालिस्ट वेलफेयर सोसायटी) रजि. के आज सुकेत रोड़ स्तिथ कार्यालय में संघ के चुनाव सम्पन्न हुए।
अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष राजू राठौर ने वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र जोशी का नाम अध्यक्ष पद के लिए रख जिसे सभी सदस्यों ने सर्व सम्मति से स्वीकार किया जिसके बाद संघ के सरंक्षक महेंद्र जैन ने जितेंद्र जोशी की अध्यक्ष निर्वाचित होने की घोषणा कर दी। अध्यक्ष जितेंद्र जोशी ने मौके पर ही सर्वसम्मति से अपनी कार्यकारणी की घोषणा कर दी जिसमे दो उपाध्यक्ष पद पर शाकिर खान व वसीम खान को नियुक्त किया साथ ही महासचिव पद पर मनीष जैन, कोषाध्यक्ष पद पर रवि मेहर, कार्यालय प्रभारी युवराज देवड़ा व संघ का जनसंपर्क अधिकारी साबिर खान को नियुक्त किया है।

कार्यकरणी कार्यकरणी सदस्य में सुनीता यादव,अंकित गुप्ता, राधेश्याम राठौर,अराफात खान व एजाज अहमद को बनाया गया। निर्वाचन के बाद निवर्तमान अध्यक्ष बलवीरसिंह सोनू ने नवनियुक्त अध्यक्ष व पदाधिकारियों का माला पहना कर व मुह मीठा कर स्वागत किया व कार्यभार सौपा सूचना मिलने के बाद सभी ने उन्हें बधाई प्रेषित की जैन समाज की ओर से अभिषेक जैन लुहाड़िया ने समस्त नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को फोन करके बधाई प्रेषित की।
