शनिवार22नवंबर तक ट्रस्ट कार्य पूर्ण हो अन्यथा रविवार से सकल जैन समाज और सभी पुणेकर के साथ आमरण अनशन-आचार्य गुप्तिनंदी
रविवार16नवंबर को कोर्ट का निर्णय जैन समाज के पक्ष में आने पर आचार्य श्री गुप्तिनंदी जी गुरुदेव के आह्वान पर अतिशयकारी विश्ववंद्य श्री महावीर भगवान का HND विजय महामस्तकाभिषेक का आयोजन किया गया।जिसमें आचार्य श्री के साथ मुनि श्री विमलगुप्तजी, मुनि श्री वीरगुप्तजी, गणिनी आर्यिकाश्री आस्थाश्री माताजी के मंत्रोच्चार पूर्वक सकल जैन के सैकड़ों श्रावक श्राविकाओं ने शुद्ध वस्त्रों में जयघोषों के साथ भगवान महावीर स्वामी का पँचामृत अभिषेक किया।
वर्ष2025में मंगल के दंगल शांत करने और विश्व शांति की मंगल कामना से पूरे विश्व को एक करने वाले अतिशय चमत्कारिक विश्ववंद्य भगवान महावीर स्वामी पर महाशान्तिधारा की गई। पुणे में संपूर्ण भारत की जैन समाज ने HNDविजयोत्सव मनाया।इस अवसर आचार्य श्री गुप्तिनंदी जी गुरुदेव ने कहा कि HND होस्टल मुख्य रूप से संपूर्ण भारत के जैन विद्यार्थियों का जीवन निर्माता है।पिछले67वर्षों में यहाँ से हजारों विद्यार्थी अच्छे संस्कार पाते हुए उच्च पदों पर गये हैं।लगभग सभी का जीवन उच्च सफल है।आज HND के निमित्त से भारतीय न्याय व्यवस्था की विजय हुई है।यह अहिंसा परमो धर्म की विजय है।
सत्य, संयम, तप और त्याग की विजय है। शान्ति सद्भावना संगठन की विजय है।अनेकता में एकता की विजय है।सकल जैन समाज के साथ जन आन्दोलन की विजय है। भगवान महावीर स्वामी के अतिशय की विजय है।स्वतंत्र भारत में माँ जिनवाणी/ भारती/सरस्वती/शारदा की विजय है। सतर्क भारत सरकार की विजय है।सजग महाराष्ट्र शासन की विजय है। हमारे आचार्य श्री कुन्थुसागरजी गुरुदेव एवं आचार्य श्री कनकनंदी जी गुरुदेव के आशीर्वाद की विजय है।हमारे गुरुभाई आचार्य श्री गुणधरनंदीजी,आचार्य श्री सुनील सागर जी, आचार्य श्री विशुद्ध सागर,आचार्य श्री प्रणाम सागर जी, उपाध्याय श्री प्रवीण ऋषि जी सहित समस्त सहयोगी आचार्य, उपाध्याय,मुनि, आर्यिका संघों की विजय है।HNDविद्यार्थी संगठन की विजय है।


SAVE-HND, SAVE JAIN TEMPLE की कोर कमेटी व इसके नायक राजू शेट्टी सहित सभी आंदोलन कर्त्ताओं की विजय है। महाराष्ट्र सरकार सभी पक्ष और विपक्ष की विजय है।सभी पत्रकार साहित्यकार वर्ग की विजय है।महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस की विजय है।उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिन्दे, पुणे के पालकमंत्री और उपमुख्यमंत्री अजित पवार की विजय है।भाजपा, कांग्रेस, दोंनो शिवसेना,दोनों राष्ट्रवादी, सपा बसपा, आदि सभी राजनैतिक पार्टियों की विजय है।आंदोलन से जुड़ी सभी धार्मिक, शैक्षणिक, सामाजिक, सरकारी, गैरसरकारी संस्थाओं की विजय है।यह पुणे के सांसद केंद्रीय सहकारिता व नागरिक उड्डयन मंत्री मुरलीधर अण्णा मोहोल की विजय है।पुणे के स्पष्ट वक्ता ,प्रखर प्रवक्ता रविंद्र धंगेकर की विजय है।दलाई लामा, अण्णा हजारे, प्रकाश अम्बेडकर, सुप्रिया सुले की विजय है।प्रिंट मीडिया ईमीडिया की विजय है।
निर्भीक निष्पक्ष पत्रकारिता की विजय है।चैरिटी कमिश्नर अमोघ कौलोटी की विजय है।बिल्डर विशाल गोखले की विजय है।ट्रस्ट के चैयरमैन चकोर दोशी सहित ट्रस्ट की विजय है।सुरेन्द्र गांधी सहित सभी HND ग्रुप की विजय है। यह भारतीय न्याय व्यवस्था की त्वरित गति का सर्वश्रेष्ठ उदाहरण है।फिर भी अभी जैन समाज के इस आंदोलन की अधूरी सफलता है। अभी इसका महत्वपूर्ण कार्य शेष है। सर्वप्रथम 1958से बने67साल पुराने (1) *विश्ववंद्य श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्रHND पुणे* यह नाम पुणे महानगरपालिका के रिकार्ड में तुरंत दर्ज होना चाहिये। (2)उपरोक्त मंदिर व *श्री हीराचन्द नेमचंद दिगंबर जैन बोर्डिंग* यह दोनों नाम चैरिटी कमिश्नर आफिस में ट्रस्ट के रिकार्ड में दर्ज होना चाहिए। (3) अल्पसंख्यक आयोग में दिगंबर जैन अल्पसंख्यक के नाम से यह संस्था शामिल होना चाहिये। ये तीनों कार्य शनिवार22नवंबर तक ट्रस्ट व प्रशासन द्वारा पूरे होने चाहिए अन्यथा रविवार23नवंबर से हम अपना आमरण अनशन शुरू करेंगे। (4)चैरिटी कमिश्नर आफिस द्वारा सकल जैन समाज और मीडिया के सामने हमारे अनंतदानी,सबके भाग्य विधाता आराध्य देव भगवान महावीर स्वामी को इंच इंच नापा गया।इससे बुरा दिन हमारे लिए और कुछ नहीं हो सकता है। इस पाप के सभी ट्रस्टी, बिल्डर, शासन, प्रशासन आप और हम सभी जिम्मेदार हैं।यह अक्षम्य अपराध है।इसका सभी को शीघ्रातिशीघ्र प्रायश्चित्त करना चाहिए।इसके प्रायश्चित्त में ट्रस्ट द्वारा या जैन समाज दाताओं द्वारा भगवान महावीर स्वामी की अतिविशालकाय प्रतिमा खड़ी की जानी चाहिए जिससे आगे कभी किसी को निरीक्षण या नापने का दुस्साहस नहीं करना पड़े।जब तक हमारे भगवान महावीर स्वामी की बड़ी प्रतिमा यहां खड़ी नहीं होगी तब तक हमारा सभी प्रकार की मिठाई व तले हुए व्यंजनों का त्याग रहेगा।(5) यहाँ सबसे पहले हमारा मुनि निवास तोड़ा गया है और बच्चों का स्टडीरूम, कैंटीन मैस, लायब्रेरी को तोड़ा गया है।इन सभी को सबसे पहले अच्छा बनाकर तैयार किया जाये। HND होस्टल की सभी व्यवस्था बनाकर इसे जल्दी से जल्दी शुरू करना चाहिए।जब पूरा होस्टल विद्यार्थियों से भर जायेगा उनका व्यवस्थित विद्याभ्यास शुरू हो जायेगा उस दिन ही यह आंदोलन संपन्न होगा।
इस अवसर पर वीडियो कालिंग के माध्यम से ट्रस्ट के चैयरमेन चकोर दोशी स्वयं उपस्थित थे।इसके अलावा माजी खासदार सक्रिय शेतकरी संघटना के अध्यक्ष धर्मवीर राजूशेट्टी, एड.योगेश पांडे, एड. सुकौशल जिंतूरकर,एड स्वप्निल बाफना, महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अक्षय जैन,सीए आनंद कांकरिया, स्वप्निल गंगवाल,महावीर चौगुले, अण्णापाटिल, चन्द्रकान्त पाटिल,डा.कल्याण गंगवाल,सुभाष खोत आदि कोर कमेटी के सभी सदस्य,देवेन्द्र बाकलीवाल,दिलीप घेवारे, सुभाष काले, महावीर पाटनी, आर्किटेक्ट चन्द्रशेखर पाटनी,संजय पापडीवाल, नितिन नखाते,प्रकाश बडजात्या, सुजाता शाह,सुरेन्द्र बडजात्या, सुनील कटारिया, मनीष बडजात्या, शीतल लोहाडे,मिलिंद फडे, राजेन्द्र शाह आदि सकल जैन समाज के वा पुणे, मुंबई, नागपुर, छत्रपति संभाजीनगर, कोल्हापुर, सांगली, बेलगांव, जयपुर, दिल्ली इंदौर, भोपाल, कोलकाता सहित भारत के सभी प्रांतों के सैकड़ों गणमान्य प्रतिनिधि उपस्थित थे।इस अवसर पर वालचन्द ग्रुप व ट्रस्ट के चैयरमैन चकोरदोशी ने आचार्य श्री को आश्वस्त किया कि आचार्य श्री आप हमारा विश्वास करें।हम आपके सभी आदेश को जल्द से जल्द पूरा करेंगे।आपके अनशन की नौबत नहीं आने देंगे। सुरेन्द्र गांधी सर ने सबके बीच यही आश्वासन दिया।
संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312




