प्रथम वृहद प्रांतीय अधिवेशन में 108 गुरु भक्तों का हुआ सम्मान* *जिन धर्म प्रचारक , सुसंस्कार संवर्धक, गुरु उपासक , गुरुभक्त जैसे अलंकारों से किया गया सम्मानित**दीक्षा दिवस पर वर्धस्व नंदिनी माताजी को वात्सल्य की प्रति मूर्ति की दी गई उपाधि अधिवेशन में जैन श्रमण बोर्ड के गठन की सर्व सम्मति से की गई माँग।

धर्म

*प्रथम वृहद प्रांतीय अधिवेशन में 108 गुरु भक्तों का हुआ सम्मान*
*जिन धर्म प्रचारक , सुसंस्कार संवर्धक, गुरु उपासक , गुरुभक्त जैसे अलंकारों से किया गया सम्मानित**दीक्षा दिवस पर वर्धस्व नंदिनी माताजी को वात्सल्य की प्रति मूर्ति की दी गई उपाधि अधिवेशन में
जैन श्रमण बोर्ड के गठन की सर्व सम्मति से की गई माँग।

श्री महावीरजी

अखिल भारतवर्षीय धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रांत का प्रथम वृहद प्रांतीय अधिवेशन पूज्य आचार्य वसुनंदी जी महाराज ससंघ सानिध्य में अतिशय क्षेत्र महावीर जी के मुख्य मंदिर के प्रांगण में रविवार को आयोजित हुआ

 

वही 108 गुरु भक्तों का विशेष सम्मान किया गया जिसमे महावीरजी क्षेत्र के मंत्री महेंद्र पाटनी को तथा दस अन्य को जिनधर्म प्रचारक ,महावीर स्कूल जयपुर के अध्यक्ष उमराव सांघी को तथा पंकज लुहाड़िया को सुसंस्कार संवर्धक से सम्मानित किया गया ।

धर्म जागृति संस्थान के प्रांतीय अध्यक्ष पदम जैन बिलाला जयपुर ने अवगत कराया कि कार्यक्रम का शुभारंभ कमला बाई स्कूल श्री महावीर जी की बालिकाओं के झण्डा गायन व ऋषभ जैन सेठी परिवार जयपुर द्वारा ध्वजारोहण से हुआ तो स्वागताध्यक्ष रश्मिकांत अलका सोनी तथा मुख्य अतिथि शांति कुमार ममता सोगानी जापान वालो का अभिनंदन किया गया । आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन का सोभाग्य विशिष्ट अतिथि योगेश जैन मेरठ परिवार को मिला । स्वागताध्यक्ष तथा संस्थान के पदाधिकारियों ने ओम काला मामाजी, इंद्रा बडजात्या, देवेंद्र कासलीवाल, सुभाष चौधरी,डॉ पारस जोधपुर, शीला ड्योडा जयपुर, ज्ञान चंद बस्सी, बद्री लाल सलूंबर, वीरेंद्र जैन बाड़मेर, कुन्दन जैन रानु अजमेर, सुरेश शाह मंजु जैन थडी मार्केट, अक्षिता साख़ूनिया,रजनी जैन,सुनीता बड़जात्या,शंकुन्तला जैन,मीरा जैन कामां सहित १०८ को जिन धर्म प्रचारक सुसंस्कार संवर्धक गुरु भक्त गुरु उपासक गुरु उपासिका अलंकरण से सम्मानित किया ।
*वर्धस्व नंदिनी माताजी को वात्सल्य प्रतिमूर्ति उपाधि*

संस्थान के महामंत्री सुनील जैन पहाड़िया के अनुसार संस्थान के अध्यक्ष ने सभी का शाब्दिक स्वागत करते हुए गुरु सेवा व भक्ति के महत्व को बताया । कार्यक्रम में आर्यिका वर्धस्व नंदनी माताजी को *वात्सल्य प्रति मूर्ति* उपाधि से समाज द्वारा करतल ध्वनि के साथ अलंकृत किया गया । माताजी ने सम्बोधन में दीक्षा दिवस को गुरु उपकार दिवस बताया ।साथ-साथ आर्यिका वर्चस्व नंदिनी,आर्यिका श्रेय नंदिनी,आर्यिका सुरम्य नंदनी,आर्यिका यशो नंदिनी माताजी का नवम आर्यिका दीक्षा दिवस पर वस्त्र व शास्त्र भेंट किए गये ।
*जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड गठन की मांग* अधिवेशन के दौरान संजय जैन बड़जात्या कामां व अरविंद सेठी जोधपुर द्वारा राजस्थान सरकार से जैन श्रमण संस्कृति बोर्ड के गठन की मांग का प्रस्ताव रखा तो आचार्य श्री की सहमति से उपस्थित लोगों द्वारा एक स्वर में समर्थन किया गया। इस अवसर पर जैन हैं तो जैन लिखाएं एवं धर्म सिखाओ धर्म बचाओ नारा भी गुंजायमान हुआ।
अधिवेशन समन्वयक संजय जैन बड़जात्या कामां के अनुसार महामंत्री ने संस्थान के गठन के उद्धेस्यों व कार्यों को बताया । अलवर से आये बालको ने दीक्षा पर सुंदर भक्ति गीत प्रस्तुत किया । धर्म जागृति संस्थान राजस्थान प्रदेश के पदाधिकारियों पंकज लुहाड़िया, पवन चौधरी, महेश काला सोभाग अजमेरा ,कुंदन रानु जैन ,राकेश मधोराजपुरा पंकज काला कमल दीवान पवन पांड्या अमित पाटनी सुकेश काला राजेंद्र पापड़ीवाल सुभाष पहाड़िया कुचामन निर्मल कासलीवाल जोधपुर सहित जोधपुर जयपुर अजमेर अलवर सलूंबर कामा बाड़मेर बालोत्रा आदि कई स्थानों से पाँच सो से अधिक कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की ।
अधिवेशन में संस्थान की सलूंबर में नयी स्थानीय इकाई के गठन की घोषणा भी की गई ।
*आचार्य वसु नंदी जी का संबोधन* आचार्य श्रीवसुनंदी महाराज ने राजस्थान प्रांत के कार्यों को उत्कृष्ट बताते हुए सभी आए हुए श्रेष्ठियों को आशीर्वाद दिया तथा कहा कि देव शास्त्र पर श्रद्धा के बिना मोक्ष संभव नहीं है।
महावीरजी क्षेत्र के मंत्री ने आचार्य श्री के सानिध्य में संस्थान का अधिवेशन क्षेत्र में रखने के लिए पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया ।कार्यक्रम का संचालन इंद्रा बडजात्या जयपुर,संजय जैन बडजात्या कामां व महावीर जी क्षेत्र के प० मुकेश शास्त्री ने किया । प्रतिभागियों का धन्यवाद देते हुए व उपाध्यक्ष पवन चौधरी अलवर ने श्री महावीर जी प्रबंध कमेटी का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *