पूज्य मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज संघ की मंगलवार की बेला में गढ़ाकोटा में हुई भव्य अगवानी

धर्म

पूज्य मुनिश्री प्रमाण सागर महाराज संघ की मंगलवार की बेला में गढ़ाकोटा में हुई भव्य अगवानी
गढ़ाकोटा
सागर जिले के गढ़ाकोटा में मंगलवार की बेला में पूज्य मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज संघ की भव्य मंगल अगवानी हुई।

 

 

महाराज श्री की अगवानी में पूरा नगर सजा हुआ था जगह-जगह तोरण द्वार लगे हुए थे। वह मार्ग में आकर्षक रंगोलिया बनी हुई थी। जगह-जगह महाराज श्री संघ का पद प्रक्षालन एवं मंगल आरती कर मुनिसंघ की अगवानी की गई।

 

 

 

 

इस भव्य अगवानी में पाठशाला के बच्चों ने ढोल नगाड़ों के साथ बुंदेली नृत्य करते हुए गुरुदेव के जय जय कारे लगाएं। दिगंबर जैन मंदिर में धर्म सभा भी हुई।

 

 

धर्म सभा में बोलते हुई मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने कहा कि लोग हमें अच्छा कहें, इस चक्कर में हम क्या-क्या कर बैठते हैं। अच्छा पाना अच्छा कहलाना यह पुरुषार्थ नहीं है, यह तुम्हारा पुण्य है। और पुण्य से ही जगत में तुम्हारी जय जयकार बनी रहेगी।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *