मुनि श्रीविनम्र सागर महाराज संघ का 11मई को विदिशामें मंगल प्रवेश की संभावना

धर्म

मुनि श्रीविनम्र सागर महाराज संघ का 11मई को विदिशामें मंगल प्रवेश की संभावना
विदिशा
ः समाधिस्थ संतशिरोमणी आचार्य श्री विद्यासागरजी महाराज के परम प्रभावक एवं आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के आज्ञानुवर्ती शिष्य ज्येष्ठ मुनि श्री विनम्रसागर महाराज मुनि श्री निस्वार्थ सागर महाराज मुनि श्री निसर्ग सागर महाराज एवं छुल्लक श्री हीरक सागर जी महाराज का आगमन आगामी 11 मई शनिवार को प्रातःकालीन बेला में विदिशा में मंगलप्रवेश की सम्भावना है।

 

 

श्री सकल दि. जैन समाज के प्रवक्ता अविनाश जैन ने बताया कि 9 मई गुरुवार को आहार चर्या ग्यारसपुर 10 मई शुक्रवार को

 

 

आहारचर्या अतिशय क्षेत्र हिरनई में होगी एवं 11 मई शनिवार को प्रातःकालीन बेला में श्री धर्मनाथ दि. जैन मंदिर सागर रोड़ बंटीनगर चौराहे से की जाऐगी। ज्ञातव्य रहे मुनि श्री विनम्रसागर जी महाराज एवं संघस्थ मुनिराजों का 2021 में विदिशा नगर के शीतलधाम में चातुर्मास हो चुका है। एवं विदिशा नगर में आगामी 14 मई से 20 मई तक श्री सिद्दचक्र महामंडल विधान आचार्य श्री के आशीर्वाद एव मुनिसंघ सानिध्य में होंने जा रहा है।

 

विनम्र परिवार ने समस्त सदस्यों से तथा समाज बंधुओं से निवेदन करते हुये कहा कि संसार की रिश्तेदारी तो हम खूब निभाते है लेकिन गुरु के माध्यम से बने हुये रिश्ते का अलग ही आनंद है। अतः आप अपने परिवार सहित इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *