रिद्धी धारी देव सभी की व्यवस्था करेगें- आचार्य श्री
दमोह।
विश्व प्रसिद्ध जैन तीर्थ क्षेत्र में आयोजित हो रहे पंच कल्याणक महामहोत्सव के पांचवें दिन तप कल्याणक उत्तर रूप के अवसर पर हजारों हजारों श्रद्धालुओं को दिव्य देशना प्रदान करते हुए कहा कि देव लोग वैसे रिद्धी धारी होते है, मनुष्य भी हो सकते हैं पर जब वो मुनि बन जाते है, अब देव लोग ही ऐसी व्यवस्था करें कि सभी श्रद्धालु इस मण्डप में समाहित हो जाए ताकि सभी शान्ति के साथ 24 भगवान के कल्याणक महोत्सव आनंद पूर्वक देख सकें। वैराग्य का वातावरण निर्मित हो रहा है जो भगवान गोद में थे, पालने में थे,अब राग के बीच बैराग को देखेंगे और आप कृत्य कृत्य करने की भावना रखते हैं। आज मण्डप में ही आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज की आहार चर्या हुई, नवधा भक्ति भाव से सभी ब्रह्मचारी भाईयो को आहार देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और सभी को दीक्षा गुरुदेव के द्वारा प्रदान की गई। कुण्डलपुर महामहोत्सव के पांचवे दिन तपकल्याणक के अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक उपस्थिति में भगवान के तप कल्याणक को मनाया गया,








बाल ब्रह्मचारी विनय भैया के निर्देशन में हो रहे इस पूरे महायज्ञ में आज कल्पवृक्ष युग खत्म हुआ, व्यक्ति को रहन-सहन, देश-काल खान-पान हेतु कर्म युग का सहारा लेना पड़ेगा, आज के दिन लोगों को रहन सहन भाषा खेती सुरक्षा नृत्य संगीत आदि विभिन्न चीजों की जानकारी आम आदमी को दी गई। अब उसे कर्म करके ही फल की प्राप्ति होगी समस्त प्रजा को असी, मसी, कृषि, और वाणिज्य का ज्ञान महाराज आदि कुमार द्वारा किया गया। महाराज आदि कुमार ने न्याय व्यवस्था स्वाभिमान शिक्षा आदि कई व्यवस्थाओं में लोगों को पारंगत कराया महाराज आदि कुमार के दरबार में राजकुमारी ब्राह्मणी और राजकुमारी सुंदरी का पदार्पण हुआ महाराजा आदिकुमार ने उन्हें वीजाक्षर और अंक लिपि सहित विभिन्न ज्ञान दिए, तदोपरांत राज दरबार में नीलांजना नृत्य हुआ नीलांजना के जन्म मरण तदोपरांत पुनर्जन्म को देखने के उपरांत महाराज आदिकुमार का वैराग्य हुआ,
संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के मगंल सनिध्य में दीक्षाये संपन्न हुई,

संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज सानिध्य मे दीक्षाए हुई इन चेतन कृतियों को दी जानें वाली दीक्षा महोत्सव को देखने देश के कोने कोने से अपार जन समूह उपास्थित हुआ, पूरा मण्डप और सम्पूर्ण कुण्डलपुर क्षेत्र में भक्तों का जनसैलाव उमड़ पड़ा।
आचार्य श्री के कर कमलो से 18 क्षुल्लक दीक्षा
इसी समय आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के करकमलो द्वारा अट्ठारह ब्रह्मचारीयों को क्षुल्लक दीक्षा प्रदान की गई, इनमें सबसे पहले ब्रह्मचारी राहुल भैया को क्षुल्लक 105औचित्य सागरजी, दूसरे ब्रा राजेश भैया को क्षुल्लक 105 गहन सागर जी, तीसरे ब्रा भूपेंद्र भैया को क्षुल्लक 105 सुधार सागरजी, चौथे ब्रा सुमित भैया को क्षुल्लक 105 मंथन सागर जी,पांचवे ब्रा मयूर भैया को क्षुल्लक 105 केवल्य सागर जी, छठवें ब्रा ईशु भैया को क्षुल्लक 105 मनय सागर जी, सातवे ब्रा सचिन भैया को क्षुल्लक 105 मनन सागर जी आठवें ब्रा मानस भैया को क्षुल्लक 105 शुद्रढ़ सागर जी, ब्रा मानस भैया को क्षुल्लक 105 अपार सागर जी, दसवें ब्रा प्रांशुल भैया को क्षुल्लक 105 समकित सागरजी, अविचल भैया को क्षुल्लक 105 विचार सागर जी 12 ब्रा राजा भैया को क्षुल्लक 105 मगन सागर जी, 13 ब्रा अमित भैया को क्षुल्लक 105 तन्मय सागर जी,14 ब्रा मयूर भैया कोक्षुल्लक 105 उचित सागरजी, 15 ब्रा अर्पित भैया को क्षुल्लक 105 कथा सागर जी,16 ब्रा चंचल भैया को क्षुल्लक 105 उत्साह सागर जी, सत्रह ब्रा कार्तिक भैया को क्षुल्लक 105 अमाप सागर जी,18 ब्रा सौरभ भैया को क्षुल्लक 105 निलयल सागर जी को दीक्षा प्रदान की गई।
छह मुनियों को प्रदान किया गया निर्यापक पद
आचार्य श्री ने संघ के 6 मुनियों को निर्यापक पद प्रदान किया इनमें मुनि श्री समता सागर जी, मुनि श्री प्रशांत सागर जी, मुनि श्री प्रसाद सागर जी, मुनि श्री अभय सागर जी, मुनि श्री संभव सागर जी एवं मुनि श्रीवीर सागर जी हैं ज्ञातव्य हो इससे पहले चार मुनि निर्यापक पद से सुशोभित हो चुके है। जिनमे समयसागर महाराज योगसागर महाराज नियमसागर महाराज सुधासागर महाराज पूर्व मे ही निर्यापक घोषित हो चुके है
महेन्द्र जैन सोमखेड़ा से जानकारी
संकलन अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमडी
