महाश्रमणजी के स्वागत में 111 दिनों में बना दिया 13 हजार वर्ग फुट का भवन

धर्म

महाश्रमणजी के स्वागत में 111 दिनों में बना दिया 13 हजार वर्ग फुट का भवन

 

छत्रपति संभाजीनगर. 69 सालों के लंबे

इंतजार के बाद महाश्रमणजी के दर्शन होने जा रहे हैं, तो सकल जैन समाज में आनंद का वातावरण है. एक ओर जहां पलक पांवड़े बिछाए आचार्य महाश्रमण के अक्षय तृतीया प्रवास की व्यवस्था समिति युद्धस्तर पर तैयारी कर रही है, वहीं देश के भक्तगण औरंगाबाद आने के लिए निकल पड़े हैं.

 

 

 

जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्म संघ के 11 वें आचार्य महाश्रमणजी का 81 साधु-संतों के साथ छत्रपति संभाजीनगर में आगमन हो रहा है. आचार्य के पावन सानिध्य में शुक्रवार को अक्षय तृतीया पर वर्षी तप पारणा महोत्सव आयोजित किया गया है. जिसके लिए देश के 18 राज्यों से 323 उपवासधारक व उनके परिजनों समेत गुरु भक्त शहर में आ रहे हैं. आने वाले भक्तों की संख्या को ध्यान में रखकर 9 व 10 तारीख को शहर के 90 प्रतिशत होटलों की बुकिंग हो चुकी है. आचार्य महाश्रमण अक्षय तृतीया प्रवास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष सुभाष नाहर ने बताया कि गोलवाड़ी में मंगलवार 7 मई को आचार्य महाश्रमणजी व संघस्थ 81 साधु-संतों का आगमन होगा. इसी अवसर पर तेरापंथ भवन का लोकार्पण किया जाएगा. मात्र 111 दिनों में 13 हजार वर्ग फुट का यह भवन बनाया गया है.

■ 18 राज्यों से आएंगे 323 वर्षी तप करने वाले

शहर के 90 प्रतिशत होटल फुल

■ 8000 लोग आएंगे अक्षय तृतीया पारणा महोत्सव में

शुक्रवार

10 मई को चिकलथाना औद्योगिक क्षेत्र में स्थित भव्य प्रेसिडेंट लॉन्स में अक्षय तृतीया वर्ष तप पारायण महोत्सव आयोजित किया गया है. इसी दिन सुबह सात बजे क्रांति चौक से आचार्यश्रीसंघ के मार्गदर्शन में पदयात्रा निकलेगी व प्रेसिडेंट लॉन्स पहुंचेगी. जिन लोगों ने साल भर उपवास किया है, उनका सम्मान और पारणा होगा. 12 मई को आचार्यश्री संघ जालना रवाना हो जाएंगे. इस ऐतिहासिक समारोह का लाभ सभी श्रावक-श्राविकाओं, गुरु भक्तों से लेने का आह्वान डॉ अनिल नहार ने किया है. इस अवसर पर सकल जैन समाज के महासचिव महावीर पाटनी, सुनील राका, राजेंद्र डोसी, संजय सेठिया, राजकुमार

बांठिया मौजूद थे.
नरेंद्र अजमेरा पियुष कासलीवाल औरंगाबाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *