उर्ध्वारोहण पर अभिनंदन, हे गुरुवर स्वीकारो। विमल समाधि से चलकर, सीपुर में आन पधारो। परम पूज्य मुनि श्री अपूर्व सागर महाराज संघ सानिध्य में आचार्य श्री विमल सागर महाराज का 30 वा उर्ध्वारोहण महोत्सव अतिशय क्षेत्र सीपुर में भव्यता के साथ 29 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा

धर्म

उर्ध्वारोहण पर अभिनंदन,
हे गुरुवर स्वीकारो।
विमल समाधि से चलकर,
सीपुर में आन पधारो।
परम पूज्य मुनि श्री अपूर्व सागर महाराज संघ सानिध्य में आचार्य श्री विमल सागर महाराज का 30 वा उर्ध्वारोहण महोत्सव अतिशय क्षेत्र सीपुर में भव्यता के साथ 29 दिसंबर 2024 को मनाया जाएगा
सीपुर
परम पूज्य आचार्य श्री 108 वर्धमान सागर महाराज के परम शिष्य पूज्य मुनि श्री 108 अपूर्व सागर जी महाराज, पूज्य मुनिश्री 108 अर्पित सागर जी महाराज, पूज्य मुनि श्री 108 विवर्जित सागर जी महाराज सानिध्य में परम पूज्य वात्सल्य रत्नाकर, सन्मार्ग दिवाकर, निमित्त ज्ञानी आचार्य श्री 108 विमल सागर जी गुरुदेव का 30 वा उर्ध्वारोहण महा महोत्सव भव्यता के साथ मनाया जाएगा।

 

जानकारी देते हुए नितिन जैन ने बताया कि आयोजन के क्रम में आचार्य श्री विमल सागर जी गुरुदेव की प्रतिमा पर 108 दिव्य कलशों के द्वारा महामस्काभिषेक किया जाएगा आयोजन के क्रम में प्रातः सर्वप्रथम श्रीजी काभव्य पंचामृत अभिषेक एवं महाशांतिधारा, नित्य नियम पूजा आहारचर्या।

दोपहर 1:00 बजे से आचार्य श्री 108 विमल सागर जी गुरुदेव की प्रतिमा पर भव्य पंचामृत अभिषेक 36 प्रकार के दिव्या द्रव्यों द्वारा किया जाएगा। जिसको लेकर प्रत्येक कलश की राशि 3030 रुपए रखी गई है। भव्य आयोजन की श्रृंखला में आचार्य श्री 108 विमल सागर जी गुरुदेव की प्रतिमा पर 108 लीटर दूध से 108 दिव्य कलशों से महामस्तकाभिषेक किया जाएगा।
इसी के साथ संध्या बेला में शाम 4:00 बजे पूज्य गुरुदेव के एवं मुनि संघ के आशीर्वचन प्राप्त होंगे। इसी के साथ संध्या बेला में पधारे अतिथियों एवं भक्तों का स्नेहभोज भी आयोजित किया जाएगा। संपूर्ण आयोजन का कुशल निर्देशन बाल ब्रह्मचारी श्री नमन भैया जी एवम प्रतिष्ठाचार्य के रूप में पंडित कमलेश जैन सलूंबर कार्यक्रम को विधि विधान से संपन्न करेंगे। आयोजन में भक्ति के स्वर संगीतकार हरजीत एंड पार्टी धरियावद बिखेरेगे।

चैतन्य चमत्कारी अतिशयकारी देवाघिदेव 1008 श्री श्रेयांसनाथ दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र सीपुर तहसील सेमारी जिला उदयपुर राजस्थान द्वारा जानकारी हेतु संपर्क सूत्र नंबर भी जारी किए हैं

9828613614, 9460326000 पर आप संपर्क कर सकते हैं। एवं अनुदान हेतु आप इस खाते में भी अपनी राशि जमा कर सकते हैं।
अतिशय क्षेत्र सीपुर
Bank of Baroda salumber branch
चालू खाता संख्या 34530200000094
Ifsc code BARB0SALUMB
गूगल पे, फोनपे नंबर 9460326000

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *