स्वस्तिभूषण माताजी सानिध्य में चार दिवसीय मुनिसुव्रतनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव का हुआ शुभारंभ
केशोरायपाटन
चंबल नदी की सुरम्य छटा के नजदीक स्थित मुनिसुव्रतनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव जो 4 दिन तक आयोजित होने जा रहा है इसका शुभारंभ भारत गौरव स्वस्ति धाम प्रणेता गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषण माताजी सानिध्य में प्रारंभ हो गया।
आपको बता दें इस पावन अतिशय क्षेत्र पर स्थित मुनिसुव्रतनाथ भगवान की प्रतिमा बहुत ही मनोज्ञ एवं अतिशयकारी है जो लगभग 2500 वर्ष प्राचीन है। यह प्रथम बार अवसर है जब गुरु मां के सानिध्य में इतना अभूतपूर्व आयोजन हो रहा है।

यह आयोजन 4 दिन तक चलेगा आयोजन के क्रम में सर्वप्रथम ध्वजारोहण किया गया 2019 ध्वजारोहण किया गया। जिसका जिसका पुण्य लाभ नरेंद्र कुमार संजय कुमार गंगवाल को प्राप्तहुआ। आयोजन के क्रम में दीप प्रज्वलन आशा शाह जितेंद्र शाह द्वारा किया गया। इस आयोजन में चंबल नदी के तट पर स्थित मंदिर को भव्यता से सजाया गया है और लगभग 1000 जोड़े। महामंडल विधान में सम्मिलित हैं।




पूज्य गुरु मां सीधर्म सभा में कहा कि इंसान गलतियों का पुतला है।

वह मोह माया में फसकर मोक्ष को भूल जाता है। मोक्ष ही सभी

कामों का मूल है। एक उदाहरण के माध्यम से माताजी ने कहा कि जैसे व्यक्ति को मृत्यु के समय होश आता है कि, अरे मैंने यह क्या किया। लेकिन अगर जीव प्रभु का स्मरण करते हुए पहले ही अपने कर्मों का निर्धारण कर ले तो उसे बाद मे पछताना नहीं होगा।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी9929747312
