सिद्धचक्र महामंडल विधान सम्पन्न

धर्म

सिद्धचक्र महामंडल विधान पूर्ण , निकली अभूतपूर्व शोभायात्रा

गीगला

आचार्य गुरुवर  सुनील सागर  महाराज की निश्रा में गींगला में  सिद्धचक्र महामंडल विधान  शुक्रवार को सम्पन्न हुआ। इस पुनीत अवसर पर सुबह श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा व् विश्वशांति महायज्ञ आहूत हुआ। इस अभूतपूर्व बेला मे समस्त क्रियाए प्रतिष्ठाचार्य महावीर जैन के मार्गदर्शन में महायज्ञ  के  इंद्र-इंद्राणियों सहित श्रावक-श्राविकाओं ने विश्वशांति की कामना के साथ  आहुतियां दी।
जानकारी देते हुए प्रवक्ता अनिल स्वर्णकार ने बताया कि मध्यान में विधान आयोजन स्थल से बैंडबाजों की भक्तिमय स्वर लहरियों के बीच श्रीजी को पालकी में विराजित  कर श्रीजी की शोभायात्रा  निकाली गयी। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होते हुए आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर आई। मार्ग में भक्ति गीतों पर युवा वर्ग ने खूब भक्ति की । वही वातावरण भगवान आदिनाथ और आचार्य सुनील सागर गुरुदेव के जयकारों गुंजित हो गया।
अतिथि विषय पर आचार्य श्री का उद्बोधन
दोपहर में आयोजित धर्मसभा में आचार्य सुनील सागर महाराज  ने कहा   उन्होने कहा दिल से आदर, सत्कार करना हमारी प्राचीन  परंपरा है। ध्यान इंगित किया की  हमे इस परंपरा का सदा  अनुकरण करना चाहिए, जिससे हम हमारी आने वाली पीढ़ियों को अतिथि का महत्व बतासकें एवम  भारतीय मूल्यों को बचाया जा सकें।

गीगला गाव की तारीफ की

उन्होने गीगला गाव की तारीफ करते हुए कहा की गीगला जैसे छोटे गांव में इतने बड़े विधान का आयोजन और उसमें बाहर से आए अतिथियों की आवभगत, सेवा-सत्कार अपने एक मिसाल देता है!

 दैनिक भास्कर से संकलित अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *