श्रीजी के रथ हाथो से खीचकर निकाली प्रभु महावीर की सकल जैन समाज ने निकाली एक साथ शोभायात्रा भक्ति आस्था का उल्लास देखते बना
रामगंजमंडी
रामगंजमंडी नगर मे श्रमण भगवान् महावीर स्वामी का जन्मकल्याण महोत्सव मनाया गया सुबह से ही भक्तो का मंदिर जी मे आना शुरू हो गया प्रातः बेला मे सकल जैन समाज ने प्रभात फेरी निकाली उसके उपरान्त श्रीजी का अभिषेक पूजन किया गया प्रात 9 बजे सकल जैन समाज रामगंजमंडी ने श्रीजी की शोभायात्रा निकाली जो एकता का पर्याय बनी इस यात्रा मे वह बात सार्थक सिद्ध होती दिखाई दी की धर्म का रथ युवा ही खीचेगे युवा ही धरम को आगे बढाएगे
श्रीजी का रथ युवाओं ने अपने हाथो से खीचा जब श्रीजी की शोभायात्रा निकली तो सकल जैन समाज की एकता देखते बनी आस्था उमंग का सैलाब देखते बन रहा था पुरुष वर्ग सफ़ेद परिधान महिला वर्ग केसरिया परिधान मे शामिल रही प्रभु महावीर की जय जैन धरम की जय जयकारो से रामगंजमंडी गूंज रही थी पुरुष वर्ग व महिला बच्चे भक्ति मे झूमते दिख रहे थे मानो लग रहा था रामगंजमंडी महावीर मय हो गई हो शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से होती हुयी श्वेताम्बर जैन मंदिर शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर एवम महावीर मंदिर पहुची।

रथयात्रा मे शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर के मंगल कलश का सोभाग्य मनोज कुमार मनन कुमार चांदवाड परिवार एवम महावीर दिगम्बर जैन मंदिर के मंगल कलश का सोभाग्य विनोद कुमार सुनील कुमार सुरलाया को प्राप्त हुआ श्रीजी के रथ मे खचांजी बनने का सोभाग्य सूरजमल राजेंद्र कुमार बागडिया एवम सारथी बनने का सोभाग्य जम्बूकुमार लवी विनायका परिवार को प्राप्त हुआ





शोभायात्रा उपरांत शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर एव महावीर दिगम्बर जैन मंदिर मे अभिषेक किए जैन मंदिर की माला एवम आरती का पुण्य लाभ राकेश कुमार मुकेश कुमार ओसारा को प्राप्त हुआ।

श्रीशांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे सभी पुण्य लाभ कर्ता का अध्यक्ष

दिलीप विनायका उपाध्यक्ष कमल लुहाडिया चेतन बागडिया मंत्री राजकुमार गंगवाल केवलचंद लुहाडिया के द्वारा दिगम्बर जैन समाज की और से अभिनन्दन किया गया कार्यकम के अंत मे स्नेह भोज का

आयोजन किया गया जिसका सोभाग्य श्री कस्तूरचंद लालचंद राहुल कुमार सिंघल परिवार को प्राप्त हुआ एवम इन्ही के परिवार को शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर मे माला एवम आरती का लाभ प्राप्त हुआ
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
