आचार्य श्री वर्धमान सागर महाराज की वंडर सीमेंट में अशोक पाटनी ने की मंगल आगवानी
बदनावर
भामाशाह दंपति श्री अशोक पाटनी, श्रीमती सुशीला पाटनी, श्री सुरेश, श्रीमती शांता देवी पाटनी एवम आर.के. मार्बल परिवार किशनगढ़, श्री संजय पापड़ीवाल किशनगढ़, श्री महेंद्र पाटनी उरसेवा किशनगढ़ द्वारा बदनावर नगर में वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी गुरुदेव संघ की आगवानी वंडर सीमेंट फेक्ट्री में की समस्त पाटनी परिवार हेलिकोप्टर से यहां आया।

सभी को ज्ञात है की पूज्य वात्सल्य वारिधि पंचम पट्टाधीश आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी का विहार श्री महावीर जी अतिशय क्षेत्र के लिए चल रहा है वही 1 जून 2022 की आहार चर्या वंडर सीमेंट बदनावर में हुई। आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी महाराज को पड़गाहन और आहार देने का सौभाग्य दानवीर श्री अशोक पाटनी,एवम श्रीमती सुशीला पाटनी आर के मार्बल परिवार किशनगढ़ को प्राप्त हुआ।

आगामी जुलाई 2022 में चातुर्मास स्थापना को देखते हुए प्रतिदिन भक्तों द्वारा नगर आगमन और चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट किये जा रहे है। वही श्री मांगीतुंगी जी सिद्ध क्षेत्र में श्री अशोक पाटनी ने पंचम पट्टाधीश वात्सल्य वारिधि आचार्य श्री वर्द्धमान सागर जी से वर्ष 2022 का वर्षायोग किशनगढ़ में करने का श्रीफल भेंट सपरिवार किया था। वही पुनः इनके द्वारा आचार्य श्री को किशनगढ़ चातुर्मास करने हेतु निवेदन किया है।

वही इसके पूर्व व श्री संजय पापड़ी वाल किशनगढ़, श्री महेंद्र पाटनी, उरसेवा किशनगढ़ ने भी आचार्य श्री से वर्ष 2022 का चातुर्मास किशनगढ़ हेतु निवेदन किया, तथाआशीर्वाद
प्राप्त किया। इसके साथ ही 31 मई को रतलाम दिगम्बर जैन समाज तथा शीतल धाम क्षेत्र से ब्रह्म सविता दीदी ने रतलाम आगमन हेतु श्रीफल भेंट किया। वही सनावद जैन समाज तथा खंडवा जैन समाज से श्री चिन्तामन जैन ने आचार्य श्री के दर्शन किये।
1 जून को मध्यप्रदेश राजस्थान के सेकड़ो नगरों से भक्तों ने नगर एवम चातुर्मास हेतु श्रीफल भेंट किये
राजेश पंचोलिया इंदौर
वात्सल्य वारिधि भक्त परिवार से प्राप्त जानकारी ।
संकलन अभिषेक जैन लुहाडीया रामगंजमडी
