*मध्य प्रदेश में जैन कल्याण बोर्ड का गठन कर अपना चुनावी वायदा पूरा करें मध्य प्रदेश सरकार – संजय जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष – विश्व जैन संगठन*

धर्म

 

*मध्य प्रदेश में जैन कल्याण बोर्ड का गठन कर अपना चुनावी वायदा पूरा करें मध्य प्रदेश सरकार – संजय जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष – विश्व जैन संगठन*

ग्वालियर

संत भवन, नया बाजार, ग्वालियर में आज 9 जून को जैन तीर्थों के संरक्षण एवम प्रचार हेतु आयोजित सभा में दिल्ली से आए विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजय जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश में प्राचीन जैन तीर्थों, धरोहर और समाज के संरक्षण के लिए जैन कल्याण बोर्ड के अतिशीघ्र गठन की आवश्यकता है।

 

 

 

 

विश्व जैन संगठन के प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने कहा कि भाजपा
ने मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पूर्व वायदा था कि उनकी सरकार बनने पर जैन कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा लेकिन सरकार के गठन होने के बाद अभी तक जैन कल्याण बोर्ड का गठन नहीं हुआ। प्रदेश के सभी जैन तीर्थों को GPS के माध्यम से डिजिटल सूचीबद्ध होना आवश्यक है। ग्वालियर किले पर स्तिथ सभी प्राचीन जैन प्रतिमाओं का संरक्षण हो। 
श्री सुभाष जैन दाऊ ने विश्व जैन संगठन द्वारा 19 वर्षो से किए जा रहे कार्यों की जानकारी देते हुए सुभाष जैन दाऊ माता त्रिशला ट्रस्ट ने ग्वालियर में संगठन की शाखा आरंभ करने हेतु प्रस्ताव दिया जिसकी अनुमोदना करते हुए सभा में उपस्थित अनेकों अनुभवी और समर्पित लोगो और विशेषरूप से महिलाओं ने स्वीकृति प्रदान की।

 

 

 

सभा को पंडित सुनील जैन, पंडित संतोष सिंघई चेतकपुरी, अनिल जैन ठाठीपुर, पूर्व बीजेपी पार्षद राजेंद्र जैन, श्री राजेश जैन CA, वसंत जैन मंत्री महावीर जंयती महोत्सव कमेटी, राकेश जैन अध्यक्ष, ऋषि मोदी, आशीष जैन, गौरव जैन क्षत्रिय, विवेक चौधरी, सुभाष जैन महगांव, श्रीमती महेंद्री जैन, श्रीमती डॉ मनीषा सिंघई, ऋषभ जैन, सौरभ जैन, सुरेश जैन, एडवोकेट पायल जैन और अतुल जैन सिंघई, दिल्ली से संगठन की युवा प्रकोष्ठ से देवेश जैन और अन्य प्रमुख वक्ताओं ने समाज के गणमान्यों की गरिमामय उपस्तिथि में संबोधित करते हुए जैन तीर्थों के संरक्षण की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *