राजस्थान सभा का सदस्यों ने च गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री गुरु माँ के चरणों में महावीर जयंती हेतु निवेदन करते हुए श्रीफल भेट किया
जयपुर
प. पू. भारत गौरव, गणिनी आर्यिका विज्ञाश्री माताजी संसंघ के चरणों में राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष . सुभाष पाण्ड्या, मुख्य संयोजक अशोक नेता, प्रदीप रारा ने रामलीला मैदान में सामूहिक महावीर जयन्ती हेतु श्रीफल समर्पित किया। पूज्य माताजी ने सहज स्वीकृति स्वरूप कमेटी को मंगल आशीर्वाद प्रदान किया। श्रावक श्रेष्ठी अमित बीना जैन सिविल लाईन जयपुर ने गुरुमां का आशीष प्राप्त कर अपने घर में पाद प्रक्षालन करने का सौभाग्य प्राप्त किया। पूज्य गुरूमां की आहार चर्या कराकर सुगनचंद मनीष जैन ने अक्षय पुण्य का संचय किया।
प्रवचन के दौरान दान धर्म का महत्व बताते हुए माताजी ने कहा कि – सिर्फ देने का नाम दान नहीं है। देने के साथ-साथ अपने अंदर की लोभ प्रवृत्ति भी छूट जाए वही दान, उत्तम माना जाता है। दान करने के बाद मान का उद्भव ना हो, बल्कि मान का दान हो यही श्रेयस्कर है।


आगामी 16 अप्रैल 2024 को आर्यिका ससंघ का मंगल विहार तीनों जैन नसियां की ओर होने जा रहा है। 17 अप्रैल को नसियां मंदिर का वार्षिक उत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। झालर की नसियां पुष्प गार्डन, दिल्ली रोड पर प्रातः 8.30 बजे आर्यिका संघ का मंगल प्रवेश होने जा रहा है।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
