गणिनी आर्यिका श्रीसृष्टिभूषण माता जी का पंचशील नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश आर्यिका श्री विश्वयश मति ने गुरु मां की चरण वंदना

धर्म

गणिनी आर्यिका श्रीसृष्टिभूषण माता जी का पंचशील नगर में हुआ भव्य मंगल प्रवेश आर्यिका श्री विश्वयश मति ने गुरु मां की चरण वंदना

भोपाल

 गणिनी आर्यिका श्री सृष्टि भूषण माता जी का मंगलवारा भोपाल में संयमी जीवन का 32वां वर्षायोग करने हेतु भोपाल नगर के विभिन्न जिनालयों में दर्शनार्थ भ्रमण चल रहा है पंच शील नगर समाज अध्यक्ष श्री संतोष कुंदन अनुसार आज प्रातः नेहरू नगर जिनालय से पंचशील नगर के जिनालय में आर्यिका संघ का भव्य मंगल प्रवेश हुआ ।

 

 

 

पंच शील नगर में पूर्व से विराजित संघस्थ आर्यिका श्री विश्वयश मति जी एवं महिलाओं ने आपकी अगवानी कर आपकी चरण वंदना की । 62 वर्षीय आर्यिका श्री सृष्टिभूषण,आर्यिका श्री विश्व यशमति,श्री विमल मति एवं क्षुल्लिका श्री आप्त मति जी का वर्ष 2025 का चातुर्मास मंगलवारा दिगंबर जैन मंदिर में करने के लिए दिगंबर जैन चन्द्र प्रभु जिनालय मंगलवारा के मंदिर कमेटी ट्रस्ट ,,महिला बहु मंडल पाठशाला परिवार, दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन मध्य रीजन सांस्कृतिक समिति, विद्या पूर्ण ग्रुप आदि प्रतिनिधियों ने सैकड़ों से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भक्त बालिका मंडल द्वारा अलंकृत 3 फीट का 151 श्रीफलों बड़ा श्रीफल पुनः आर्यिका संघ को चातुर्मास हेतु भाव पूर्वक निवेदन किया।

 

इस अवसर पर धर्म सभा में श्री सृष्टिभूषण माताजी ने आशीर्वचन में बताया श्रावक श्राविकाओं में सम अर्थात समता ,तालमेल होने पर ही समूह समाज बनता हैं सभी को सम भाव रखना चाहिए

राजेश पंचोलिया इंदौर से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *