कुंडलपुर तीर्थ के बड़े बाबा के शिखर पर 16 क्विंटल तांबे का कलश स्थापित किया जाएगा

धर्म

कुंडलपुर तीर्थ के बड़े बाबा के शिखर पर 16 क्विंटल तांबे का कलश स्थापित किया जाएगा
कुंडलपुर
विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल जो इन दोनों भक्ति एवम आस्था का केंद्र बिंदु बना हुआ है। जहां के अतिशयकारी आदिनाथ भगवान की महिमा अनुपम है पूज्य आचार्य गुरुदेव का भी इस क्षेत्र पर काफी प्रवास रहा।

 

 

 

आचार्य जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से ही इस क्षेत्र का कायाकल्प हुआ है। बड़े बाबा नवीन मंदिर में विराजित भी आचार्य श्री की प्रेरणा से हुए। अतिशयकारी आदिनाथ भगवान के शिखर के ऊपर स्वर्ण कलश लगाने की तैयारी की जा चुकी है।

कैसा होगा मूलनायक भगवान के शिखर का कलश
अतिशयकारी आदिनाथ भगवान के शिखर पर कलश स्थापित होने जा रहा है यह क्लच कैसा होगा इसकी जानकारी हम आप तक पहुंचा रहे हैं। मुलायक भगवान का कलश 9 फीट चौड़ा और 15 फीट ऊंचा होगा। इसी के साथ पहले पत्थर के ऊपर 16 क्विंटल तांबे का कलश लगाया जाएगा। और उस कलश के ऊपर स्वर्ण परत चढ़ाई जाएगी। इस कलश के आजू बाजू में भगवंत के दो कलश 5-5 क्विंटल के लगेंगे। इसके पहले तांबो के कलशों की सफाई की गई थी। अब उन्हें परिसर में रखवाया गया है।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *