कुंडलपुर तीर्थ पर रामगंजमंडी नगर के सुरेश कुमार जैन बाबरिया परिवार को मुनि श्री विनीत सागर महाराज की आहारचर्या एवम चरण वंदना का मिला लाभ
रामगंजमंडी
परम पूज्य आचार्य गुरु विद्यासागर महाराज के परम शिष्य मुनि श्री 108 विनीत सागर महाराज की आहारचर्या एवम चरण वंदना का लाभ रामगंज मंडी के धर्म परायण व्यक्तित्व श्रीमान सुरेश कुमार जैन बाबरिया परिवार दोतड़ा वालों को विनीत सागर महाराज की आहारचर्या एवं चरण वंदना का पुण्य लाभ प्राप्त हुआ।
संपूर्ण विश्व की निगाहें इस वक्त कुंडलपुर तीर्थ पर टिकी हुई है जहां 16 अप्रैल को आचार्य पदारोहण होने जा रहा है। कुंडलपुर तीर्थ पर इस वक्त ढाई सौ से भी अधिक साधु संत विराजमान है।

जिनके दर्शन लाभ हेतु भारी संख्या मे भक्ति पहुंच रहे हैं। आज जब मुनिश्री का आहार रामगंज मंडी नगर के इन परिवार के चौके में हुआ तो वह अपने आप को धन्य मान रहे थे। पूज्य मुनि श्री विनीत सागर महाराज का रामगंजमंडी के प्रति विशेष आशीर्वाद रहा है।



पूज्य मुनि श्री का रामगंजमंडी नगर में वर्ष 2017 का ग्रीष्मकालीन प्रवास रहा। एवं वर्ष 2018 का वर्षा योग रामगंज मंडी नगर में संपन्न हुआ पूज्य मुनि श्री के सानिध्य में कीर्ति स्तंभ का लोकार्पण भी हुआ।

यह परिवार विगत 8 दिनों से क्षेत्र में रहकर संत सेवा एवं धर्म आराधना कर रहा है।

पूर्व में मुनिश्री निर्माण सागर जी महाराज, आर्यिका उपशांत मति माताजी और क्षुल्लक गंभीर सागर जी के भी आहार इनके चौके में हो चुके हैं । रामगंज मंडी नगर में इस सूचना के मिलने के बाद सभी में खुशी की लहर रही एवं सभी ने परिवार की पुण्य की अनुमोदना की ।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट
