गुलाबी नगरी जयपुर प्रताप नगर से. 8 में हुआ गुरूमाँ विज्ञाश्री माताजी का भव्य मंगल प्रवेश*

धर्म

*गुलाबी नगरी जयपुर प्रताप नगर से. 8 में हुआ गुरूमाँ विज्ञाश्री माताजी का भव्य मंगल प्रवेश*

प. पू. भारत गौरव श्रमणी गणिनी आर्यिका रत्न 105 गुरु मां विज्ञाश्री माताजी ससंघ का श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर प्रताप नगर से. 8 , जयपुर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। श्रद्धालुओं ने गुरु माँ के पहुंचने पर बैंड बाजों से स्वागत किया। जिसमें जैन समाज का उत्साह देखते ही बन रहा था। अनेकों कालोनी से भक्तगणों नें सहभागिता निभाई। चौमूंबाग, प्रताप नगर, कल्याण नगर, मालवीय नगर, विवेक विहार, सीतापुरा, मांग्यावास समाज ने प्रवास हेतु श्रीफल चढ़ाया ।
आर्यिका विज्ञाश्री माताजी ने जैन मंदिर में अपने प्रवचन में कहा कि कभी किसी का बुरा मत करो। यदि तुम किसी का भला करोगे तो उसका तुम्हें कई गुना अच्छा फल प्राप्त होगा। हमेशा देव शास्त्र गुरु की आराधना करो। अपने माता-पिता की सेवा करो, तभी तुम्हारा मनुष्य जन्म सार्थक है। माताजी ने प्रवचन करते हुए कहा कि वर्तमान में संत समागम ही इस युग में धर्म की नाव है।

 

पूज्य माताजी के ससंघ का सोमवार 1 अप्रैल को रात्रि विश्राम कल्याण नगर में होगा । आगामी 2 अप्रैल को विवेक विहार जयपुर में भव्य गाजे – बाजे के साथ मंगल प्रवेश होगा । 3 अप्रैल को आदिनाथ जयंती के कार्यक्रम विवेक विहार में ही होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *