स्वस्तिधाम प्रणेता स्वस्ति भूषण माताजी का 13 वर्षों बाद मंगलवार को रामगंजमंडी नगर में होगा भव्य मंगल प्रवेश नगर आगमन को लेकर समाज में उत्साह की लहर
रामगंजमंडी
परम पूज्या भारत गौरव स्वस्ति धाम प्रणेता गणिनी आर्यिका 105 स्वस्ति भूषण माताजी का लगभग 13 वर्षों के बाद रामगंजमंडी नगर में मंगलवार की प्रातः बेला में मंगल आगमन होने जा रहा है।
महामंत्री राजकुमार गंगवाल ने बताया कि माता जी की अगवानी को लेकर समाज जन, युवा, महिला बच्चों एवं सभी में काफी उत्साह है एवं सभी माता जी की अगवानी के लिए आतुर हैं।

श्री गंगवाल ने बताया कि प्रातः बेला में झालावाड़ के तलाई मंदिर से मंगल विहार किया, मंगल विहार कर गुरु मां देवरीघटा आई जहां गुरु मां की आहारचर्या संपन्न हुई।







आहारचर्या उपरांत रामगंजमंडी समाज अध्यक्ष दिलीप कुमार विनायका, उपाध्यक्ष चेतन बागड़िया, कमल लुहाड़िया, प्रदीप सोनी, प्रकाश विनायका, रमेश विनायका, एवं शांतिनाथ महिला मंडल अध्यक्ष शोभना सांवला के साथ सुलोचना लुहाड़िया, ललिता विनायका, शकुंतला मित्तल, मनोरमा बाकलीवाल, रीनू विनायका माताजी के चरणों में श्रीफल अर्पित करते हुए रामगंजमंडी आगमन हेतु निवेदन किया।

माताजी ने मंगल विहार करते हुए रात्रि विश्राम नयागांव स्थित शाह जी की फैक्ट्री पर किया।
राजकुमार गंगवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की प्रातः बेला में पूज्य माताजी का नगर की सीमा पर स्थित कमल फिलिंग स्टेशन पैट्रोल पंप पर पहुंचकर समाज जन द्वारा उनकी मंगल आगवानी की जाएगी। जय घोष के साथ उन्हें नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया जाएगा। माताजी श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर के दर्शन भी करेगी। एवं उसके बाद शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में एक धर्म सभा आयोजित की जाएगी। जिसमें शांतिनाथ दिगंबर जैन महिला मंडल रामगंजमंडी द्वारा भव्य मंगलाचरण की प्रस्तुति दी जाएगी।
अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट9929747312
