गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी की रामगंजमंडी मे हुई एतहासिक आगवानी दुनिया के सबसे बडे वैज्ञानिक भगवान् महावीर _स्वस्तिभूषण माताजी

धर्म

गणिनी आर्यिका स्वस्तिभूषण माताजी की रामगंजमंडी मे हुई एतहासिक आगवानी दुनिया के सबसे बडे वैज्ञानिक भगवान् महावीर _स्वस्तिभूषण माताजी

रामगंजमंडी
परम पूज्या भारत गौरव स्वस्तिधाम प्रणेता गणिनी आर्यिका 105 स्वस्तिभूषणम माताजी का मंगलवार की बेला मे रामगंजमंडी नगर मे आगमन हुआ।नगर की सीमा पर कमल फिलिंग स्टेशन पर गुरु माँ की समाज जन द्वारा मंगल आगवानी की गई। पूज्य गुरु माँ के नगर प्रवेश पर समाज जन मे काफी उत्साह रहा। जगह जगह गुरु माँ का पाद प्रक्षालन किया गया। मंगल आरती की गयी।

 

 

जेसे ही गुरु माँ का मंगल आगमन पुलिस थाना चोराहा पर हुआ। जहा शांति जय घोष महिला समूह ने घोष के साथ गुरु माँ की आगवानी की। और घोष के साथ गुरु माँ की परिक्रमा की। एवं वातावरण को भक्ति मय बना दिया।

 

घोष के साथ उन्हे महावीर दिगम्बर जैन मंदिर लाया गया जहा महावीर मंदिर के प्रवेश द्वार पर उनकी भव्य आगवानी की गयी गुरु माँ ने महावीर दिगम्बर जैन मंदिर के दर्शन किए दर्शन उपरांत उन्हे जय कारो के बीच शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर लाया गया जहा मंदिर के प्रवेश द्वार पर मंगल आगवानी की उन्होने

 

मूलनायक अतिशयकारी शांतिनाथ भगवान के दर्शन किए बाबा की प्रतिमा को एक टक निहारा उसके बाद धर्मसभा हुई धर्मसभा मे सर्वप्रथम सकल दिगम्बर जैन समाज रामगंजमंडी की और से महावीर जयंती गुरु माँ के सानिध्य मे हो इस हेतु उन्हे निवेदन किया गया
शांतिनाथ दिगम्बर जैन महिलामंडल ने दी अलोकिक मंगलाचरण की प्रस्तुति
आयोजन के क्रम मे श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन महिला मंडल रामगंजमंडी ने अलोकिक मंगलाचरण प्रस्तुति साधना पहाडिया के निर्देशन मे दी जो सभी का मन मोह गईं। 

इस अवसर पूज्य माताजी ने जल की कीमत बताते हुए कहा की जल का दुरुपयोग मत करो उन्होने कहा की दुनिया के सबसे बडे वैज्ञानिक भगवान महावीर स्वामी है उनका ज्ञान सीधा आत्मा से था वे त्रस जीवो को साक्षात् देख लिया जिन्हे वैज्ञानिक सूक्ष्म यंत्रो से देख रहे है व्यर्थ जल का उपयोग न करे हिंसा से बचे। अगर जीवों की रक्षा करोगे तो तुम्हारा भी कल्याण होगा। सावधानी से काम करोगे तो पाप से बच जाओगे। माताजी ने कहा कि सावधानी हटी दुर्घटना घटी। जल का उपयोग उतना ही करो जितना आवश्यक हो।

 

सावधानी से काम करोगे तो पाप से बच जाओगे। घी के बिना काम चल सकता, खाने के बिना काम चल सकता है, लेकिन जल के बिना काम नहीं चल सकता। इसीलिए इसका दुरुपयोग मत करो। धर्म सभा का संचालन राजकुमार गंगवाल ने किया।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *