गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का झालावाड़ में हुआ मंगल प्रवेश। रात्रि भोजन नहीं करने वालों को डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता स्वस्तिभूषण माताजी

धर्म

गणिनी आर्यिका स्वस्ति भूषण माताजी का झालावाड़ में हुआ मंगल प्रवेश। रात्रि भोजन नहीं करने वालों को डॉक्टर के पास नहीं जाना पड़ता स्वस्तिभूषण माताजी
झालावाड़
परम पूज्य भारत गौरव स्वस्ति धाम प्रणेता स्वस्ति भूषण माताजी का शनिवार की बेला में झालावाड़ नगर में प्रवेश हुआ।

 

 

पूज्य माताजी की झालावाड़ वासियों ने मंगल अगवानी की। माताजी को बैंड बजा के साथ नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए जैन मंदिर लाया गया।

 

 

माताजी के सानिध्य में ही दोपहर की बेला में महामंडल विधान हुआ। धर्म सभा को संबोधित करते हुए माताजी ने शुद्ध भोजन करने की बात कही उन्होंने इस पर जोर देते हुए कहा की जैसा खाओगे अन्न, वैसा होगा मन। 

 

उन्होंने आगे कहा कि भोजन का सीधा संबंध आत्मा से है। यदि शुद्ध भोजन करेंगे तो विचार भी शुद्ध होंगे। आत्म कल्याण के भाव आएंगे। अगर भोजन शुद्ध नहीं होगा तो हमेशा गलत विचार आएंगे। और नरक गति की और ले जाएंगे।

उन्होंने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जैन थाली मांगे तो जरूर शुद्ध भोजन मिल जाएगा।

रात्रि भोजन नहीं करने की बात पर जोर देते हुए माताजी ने कहा कि रात्रि भोजन नहीं करने वालों को डॉक्टर के पास जाना नहीं पड़ता। और जो व्रत उपवास आदि करते हैं उन्हें अच्छे स्वास्थ्य से शांति मिलती है। मन प्रसन्न रहता है।

 

 

पूज्य माताजी के सानिध्य में ही चंद्र प्रभु महामंडल विधान किया गया। जो कपिल भैया के द्वारा संपन्न कराया गया। महामंडल विधान में हरीश जैन एंड पार्टी पिड़ावा ने स्वर लहरियों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *