श्री महावीर जी से जयपुर के मध्य महावीर कीर्ति मार्ग नाम रख बनाये जाए सन्त भवन आचार्य सुनील सागर महाराज
जयपुर
इतनी बड़ी व सक्षम जयपुर जैन समाज, जिसका समृद्धशाली इतिहास,अनेको बड़े कार्य करने में निपुण,वैभव से युक्त है। श्री महावीर जी से चूलगिरी तक संतो के रुकने की व्यवस्था का अभाव कुछ समझ से परे है। इस ओर किसी का ध्यान नही गया । जबकि इस मार्ग पर अनवरत रूप से संतों का विहार होता रहा है। जयपुर जैन समाज को इस दिशा में भी सोचना अति आवश्यक है। उक्त उद्गार चूलगिरी क्षेत्र स्थित राणा जी की नशिया पर आचार्य सुनील सागर महाराज ने व्यक्त किये।
आचार्य ने जयपुर जैन समाज का आह्वान करते हुए कहा कि श्री महावीर जी से जयपुर तक महावीर कीर्ति मार्ग नाम से योजना






विकसित कर,हर 10 से 12 किलोमीटर पर संतों के विश्राम स्थल का निर्माण कराया जाए जो वर्तमान की मूलभूत आवश्यकता है।
सरकार भी वर्तमान में सजग दिखाई दे रही है उस ओर भी प्रयास किये जा सकते हैं किंतु जैन समाज जयपुर आर्थिक रूप से मजबूत समाज है अतः इस योजना को अतिशीघ्र क्रियान्वित किया जाए।
सन्त भवन के निर्माण यदि नही कर सकते हो तो स्वयं के फार्महाउस ही खरीद लो जिससे विहार के दौरान व्यवस्था मिल सके और साथ ही सन्तों की साधना में सहयोगी बन,पुण्यार्जन करने का मौका भी मिल सके।
:- संजय जैन बड़जात्या कामां से प्राप्त जानकारी संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312
