श्रमण मुनि श्री संभव सागर महाराज संघ सानिध्य में तीन दिवसीय महा महोत्सव 15 जनवरी से

धर्म

श्रमण मुनि श्री संभव सागर महाराज संघ सानिध्य में तीन दिवसीय महा महोत्सव  15 जनवरी से
विदिशा
संत शिरोमणि आचार्य गुरुदेव श्री 108विद्यासागर जी महाराज के परम प्रभावक शिष्य एवं आचार्य गुरुदेव समयसागर महाराज के आज्ञानुवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री संभव सागर महाराज मुनि श्री निस्सीम सागर महाराज मुनि श्री संस्कार सागर महाराज के एवं ऐलक गौरव सागर महाराज के संघ सानिध्य में तीन दिवसीय महोत्सव दिनांक 15 जनवरी से 17 जनवरी तक
शीतलधाम विदिशा में संपन्न होंने जा रहा है।

 

जैन समाज के प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया 15 जनवरी को प्रातः7 बजे श्री शांतिनाथ जिनालय स्टेशन जैन मंदिर से भगवान शीतलनाथ स्वामी की रथयात्रा मुनिसंघ सानिध्य साथ निकाली जायेगी जो कि नगर के प्रमुख मार्गो से धर्म की प्रभावना करते हुये शीतलधाम पर पहुंचेगी यहा पर भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी का 1008 कलशों से अभिषेक किया जायेगा तथा मुनि श्री की देशना का लाभ मिलेगा।

 

16 जनबरी को प्रातः श्री शीतलनाथ विधान जो कि मुनि श्री निस्सीम सागर महाराज द्वारा लिखा गया है उसका विमोचन होगा तथा प्रथम। बार यह विधान शीतलधाम पर किया जायेगा इसके साथ 17 जनवरी को शीतलधाम में विराजमान विदिशा नगर के इष्ट देवता भगवान आदिनाथ स्वामी वर्रो बाले बाबा का मोक्षकल्याणक के अवसर पर मस्तकाभिषेक एवं सामुहिक पूजन तथा निर्वाण लाड़ू चड़ाया जावेगा।

प्रवक्ता अविनाश जैन विद्यावाणी ने बताया मध्यप्रदेश में एक मात्र स्थान विदिशा भद्दलपुर है जो कि। दंसवे तीर्थंकर भगवान श्री शीतलनाथ स्वामी के गर्भ जन्म तप तथा केवलज्ञान कल्याणक भूमी है आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के आशीर्वाद से यहा पर विशाल समवसरण मंदिर बन रहा है जो कि समस्त भारत का सबसे बड़ा ऐतिहासिक समवसरण होगा उपरोक्त मंदिर की नींव 2008 में पूज्य आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर महाराज ससंघ सानिध्य में रखी गई थी वह पूर्णतः की ओर है, इसके साथ साथ भू गर्भ से प्राप्त श्री आदिनाथ भगवान जो कि ग्राम बर्रों से प्राप्त हुये थे एवं आचार्य गुरुदेव के संघ सानिध्य में 2008 में शीतलधाम में प्रतिष्ठित किये गये उनका विशाल पाषण का जिनालय भी तैयार हो चुका है।तथा तीसरा विशाल सहस्त्रकूट जिनालय निर्माणाधीन है।

 

उपरोक्त कार्यक्रम में स्वर्णप्राशन कार्यक्रम की टीम घर घर पहुंच कर “वर्रो वाले बाबा की पाती” जैन समाज के घर घर पहुंचा रहे है। प्रातःप्रवचन सभा में वर्रो वाले बाबा भगवान आदिनाथ स्वामी आचार्य गुरुदेव श्री विद्यासागर जी महाराज, एवं आचार्य श्री समयसागर महाराज के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर धर्म सभा का शुभारंभ करते हुये पत्रकार रवि जैन भोपाल एवं विदिशा के गुरु भक्त इस अवसर पर गुरुभक्त संजय जैन मामा, अनिरुद्ध सराफ,राजेश जैन जनरल, मुनि सेवक सुनील मेमसाब, मुकेश जैन बड़ाघर,अनिल जैन गृहस्थी, सहित श्री शीतल विहार न्यास के अध्यक्ष सचिन जैन महामंत्री मोहन नमकीन, एवं श्री सकल दि. जैन समाज के अध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, महामंत्री प्रदीप जैन सहित समस्त महिलामंडलों सम्रग पाठशाला समिति एवं मुनिसेवक संघ के समस्त पदाधिकारियों ने सभी श्रद्धालुओं से तीन दिवसीय कार्यक्रम में पधारने की अपील की है।

संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *