14 वर्षो के बाद निर्यापक मुनि पुंगव सुधासागर महाराज का मंगल आगमन आगरा में 2 को

धर्म

14 वर्षो के बाद निर्यापक मुनि पुंगव सुधासागर महाराज का मंगल आगमन आगरा में 2 को
आगरा
निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव सुधासागर महाराज का मंगल आगमन 14 वर्षो के बाद आगरा की स्वर्णिम धरा होने जा रहा है आगरा वासी यह कह रहे है। मानो लग रहा है 14 वर्षो के बाद साक्षात राम हमारी नगरी में आ रहे हो।

पूज्य मुनिश्री का संघ सहित .1 July, 2022, संस्कार स्कूल से विहार राज पैराडाइज 8 कि मी होगा जहा प्रवचन व आहार चर्या होगी।सांय विहार सदर चैत्यालय होते हुये छीपीटोला व जिज्ञासा समाधान नये भूखण्ड ( नेता जी की टाल) पर, रात्री विश्राम छीपीटोला में होगा।

 

दि.2 जुलाई, रविवार, प्रात: 6.00 बजे, आगरा नगर भव्य मंगल प्रवेश होगा। यह मंगल प्रवेश छीपीटोला से पुरानी सब्जी मन्डी SBI ,एम जी रोड, कलेक्ट्रेट, सुभाष पार्क, आगरा कालेज, सेन्ट जोन्स कालेज, हरीपर्वत चौराहे होता हुये श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर हरीपर्वत पर होगा। उसके उपरांत प्रात: 8.15 से मुख्य पान्डाल मे भव्य स्वागत समारोह एवं धर्म सभा! सांय जिज्ञासा समाधान मुख्य पांडाल में होगा।

वही 3 जुलाई, चातुर्मास मंगल कलश स्थापना व गुरु पूर्णिमा महोत्सव का भव्य कार्यक्रम मुख्य पांडाल में संपन्न होगा।
अभिषेक जैन लुहाडिया रामगंजमंडी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *