जन्म कल्याणक का द्रश्य जगत कल्याण का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है आज गुणधरनदी महाराज संगीतकार अनूप जलोटा ने वातावरण को भक्ति से किया ओतप्रोत
वरूर
नवग्रह तीर्थ वरुर में आयोजित 405 फिट उत्तुंग सुमेरु पर्वत पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में गणाधिपती गणधराचार्य कुंथुसागरजी महाराज के प्रमुख मंगल सानिध्य में नवग्रह तीर्थ प्रणेता राष्ट्रसंत आचार्य श्री गुणधरनंदीजी महाराज के मार्गदर्शन में प्रतिष्ठाचार्य श्री प्रदीप जैनमधुर मुंबई श्री मांगीलाल लोणावत उदयपुर प्रतिष्ठाचार्यत्व में आज जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया प्रभु पार्श्वनाथ जन्मोत्सव मे सौधर्म इंद्र जितेंद्र कोटडिया अमेरिका निवासी माता-पिता नितीनजगांधी नातेपुते कुबेर इंद्र सुनय दोशी फलटण यज्ञनायक संजय मिंडा मुंबई अग्नि कुमार इंद्र अतिशजी खवड़े देवलगांवराजा आदी प्रमुख इंद्र के सानिध्य में जन्मोत्सव मनाया गया एवं भजन सम्राट अनूप जलोटा ने अपने सुमधुर भजनों द्वारा वातावरण को भक्तिमय बना दिया
इस बेला मे भगवान के जन्म का महोत्सव मनाया सभी इन्द्र इन्द्राणी भक्तो ने जमकर खुशिया मनाई गयी एवम जन्मकल्याण पर्व पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई एवम पांडुक शिला पर जन्म कल्याण महोत्सव का अभिषेक किया गया इन पलो मे आचार्य श्री गुप्तीनंदी महाराज ने कहा की पंचकल्याणक मे जन्म कल्याणक का द्रश्य जगत कल्याण का सर्वश्रेष्ठ माध्यम है आज गुणधरनदी महाराज नेशास्त्रों के अनुसार सुमेरु पर्वत की भव्य रचना की है इस पंचकल्याणक से हम अपना कल्याण करे हमे लक्ष्य बनाना चाहिए जेसा आचार्य श्री गुणधरनदी महाराज ने बनाया की मुझे एक सुमेरु बनाना है

उसी तरह आपको भी लक्ष्य बनाना है की मुझे भगवान बनना है उन्होने सभी को कहा कीसंकल्प करे की इस महोत्सव मे की हम रोज़ मंदिर जाएगे

इस अवसर पर संगीतकार अनूप जलोटा का स्वागत किया गया साथ ही उन्होने समस्त साधू संतो का मंगल आशीर्वाद भी प्राप्त किया

श्री जलोटा ने नवग्रह तीर्थ पर जब ने गीत गाया यह तीर्थ जैनों का नहीं तीर्थ जन जन का आज धरती गगन झूमे जन जन तो वातावरण भक्ति से भर गया हर कोई भक्ति से भर गया उन्होने कही भजनों को सुनाया
रविवारकी बेला मे आचार्य गुप्तिनंदी जी महाराज के कर कमलो से इंदौर के निर्मल पाटनी इंदौर की मुनि दीक्षा होगी एवम शनिवार को दीक्षार्थी के द्वारा गणधर बलय विधान होगा एवं शाम को दीक्षार्थी की बिंदोरी गोद भराई होगी।
संदीप अचल कुमार साहू जी से प्राप्त छायाचित्र के साथ
अभिषेक जैन लुहाड़ीया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312
`
