विज्ञा तीर्थ गुन्सी में भगवान आदिनाथ का गर्भ कल्याणक दिवस मनाया श्रद्धालुओं ने मूलनायक भगवान शांतिनाथ जी का महा मस्तकाभिषेक किया निवाई – आर्यिका ज्ञान श्री माताजी एवं आर्यिका ज्ञायक श्री माताजी के सानिध्य में श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र सहस्त्र कूट विज्ञा तीर्थ जिनालय पर शनिवार को विज्ञा तीर्थ गुन्सी में भगवान आदिनाथ जी के गर्भ कल्याणक दिवस के उपलक्ष्य में भगवान शांतिनाथ जी का महा मस्तकाभिषेक कर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर विज्ञा तीर्थ वर्षायोग कमेटी अध्यक्ष सुनील भाणजा, जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला, व्यवस्थापक हितेश छाबड़ा, राजेश बनेठा, एवं दंतरोग विशेषज्ञ डाक्टर राहुल जैन को विज्ञा तीर्थ क्षेत्र पर भगवान शांतिनाथ जी का प्रथम अभिषेक एवं शांतिधारा करने का सौभाग्य मिला।
शनिवार को सहस्त्र कूट जिनालय में भगवान आदिनाथ जी के गर्भ कल्याणक दिवस पर श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। अखिल भारतीय जैन धर्म प्रचारक विमल जौंला एवं सुनील भाणजा ने बताया कि भगवान आदिनाथ जी के गर्भ कल्याणक दिवस पर श्रद्धालुओं ने भगवान आदिनाथ,पदमप्रभु, चंद्र प्रभु, वासुपूज्य, शांतिनाथ, मुनिसुब्रतनाथ, नेमीनाथ, पार्श्वनाथ, महावीर स्वामी, सहित निर्वाण क्षेत्रों की पूजा अर्चना भक्ति भाव से की गई। इस दौरान समाधिस्थ गणाचार्य विराग सागर महाराज एवं गणिनी आर्यिका विज्ञा श्री माताजी की भी पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आर्यिका ज्ञान श्री माताजी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जो सच्चे मन से जिनेन्द्र प्रभु की भक्ति करते हैं पूजा अर्चना करते हैं उनके कार्य उनकी भावनाएं सहज ही पूर्ण हो जाती है। जिनेन्द्र प्रभु की पूजा अर्चना आराधना स्तुति से बढ़कर कोई दूसरी ओषधि नहीं है।भव रोग का निवारण करने में भी यह समर्थ है यदि ऐसी आस्था ऐसा विश्वास आपके मन में जम गया तो आप संसार सागर से तिर जाओगे। उन्होंने कहा कि आप कहीं भी केसी भी परिस्थिति में हो भगवान की भक्ति से विमुख नहीं होना। इस दौरान महेन्द्र कठमाणा जीतू झिलाय महेश मोठूका सुनील जैन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
