कुंडलपुर में होने जा रहे आचार्य पद आरोहण दिवस के समारोह स्थल का भूमि पूजन हुआ साथी कमिश्नर आईजी ने कुंडलपुर के कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया

धर्म

कुंडलपुर में होने जा रहे आचार्य पद आरोहण दिवस के समारोह स्थल का भूमि पूजन हुआ साथी कमिश्नर आईजी ने कुंडलपुर के कार्यक्रम स्थल का भी निरीक्षण किया
कुंडलपुर
सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर मैं 16 अप्रैल 2024 को आचार्य भद्र प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है। इस महा महोत्सव की तैयारी को लेकर आईजी एवं कमिश्नर ने कुंडलपुर का निरीक्षण किया एवं समारोह स्थल का निरीक्षण किया। अधिकारी जन ने कमेटी के पदाधिकारीयो से भी चर्चा की।

 

इसी के साथ गुरुवार को समारोह स्थल का भूमि पूजन भी किया गया। वास्तु विशेषज्ञ राजेंद्र जैन ने यह कार्यक्रम संपन्न कराया। मौजूद अतिथियों ने बड़े बाबा के चरणों में श्रीफल समर्पित किया एवं बाद में पूजा अर्चना के बाद वास्तु विधान संपन्न किया। 

आयोजन स्थल का जायजा लेने सर्वप्रथम सागर कमिश्नर वीरेंद्र

 

रावत, डी आई एस पी सुनील कुमार जैन, दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी, एसडीएम राकेश मरकाम, और टीआआई अमित मिश्रा ने कुंडलपुर कमेटी के पदाधिकारी के साथ बड़े बाबा के दर्शन किए। और श्रीफल समर्पित कर आरती की एवं छत्र चढ़ाया।

 

 

 

 

आयोजन की समन्वयक आरके जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि लगभग बीच से ज्यादा मुनि श्री कुंडलपुर पहुंच गए हैं। यहां काफी संख्या में मुनि, आर्यिका, ऐलक, क्षुल्लक, ब्रह्मचारी गण एकत्रित होंगे।

इस अवसर पर कुंडलपुर तीर्थ कमेटी के अध्यक्ष चंद्र कुमार जैन सराफ, महोत्सव समिति के संयोजक वीरेश सेठ, ललित सराफ, राजेश चौधरी, रेणु सिंघई, महेश, अमित त्यागी, पुरुषोत्तम, सतीश, नितिन भैया, अनिल पुजारी आदि मौजूद रहे।

2 से 3 दिन में निर्यापक श्रमण समय सागर महाराज दमोह की सीमा में प्रवेश करेंगे
पूज्य निर्यापक श्रमण समय सागर महाराज 2 से 3 दिन में दमोह जिले में प्रवेश करेंगे। मिली सूचना अनुसार वह पाटन के पास तेंदूखेड़ा जो की 27 मील दूर है। होते हुए दमोह जिले में प्रवेश करेंगे एवं कुंडलपुर में मंगल आगमन होगा।

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *