अच्छे कार्य में थकना नहीं, कितनी बार भीफेल हो जाओ, पढ़ते रहना, सफलता मिलेगी सुधासागर महाराज 

धर्म

अच्छे कार्य में थकना नहीं, कितनी बार भीफेल हो जाओ, पढ़ते रहना, सफलता मिलेगी सुधासागर महाराज 
 अशोकनगर
अच्छे कार्य में थकना नहीं कितनी बार फैल हो जाओ पढ़ते रहना सफलता मिलेगी। जब भी फसल आएगी बीज बोने से आएगी चाहे सौ साल तक फसल नहीं आयी लेकिन एक सौ एकसाल हो जाये फसल तो खेत में बीज बोने पर ही आएगी।

 

 

यह धर्म उपदेश दर्शनोदय तीर्थ थूबोन जी में धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनिश्री सुधासागर जी महाराज ने दिए। उन्होंने कहा कि झूठी आस देकर शबरी मां ने तीन हजार साल व्यतीत कर दिए झूठी आस में। वह नित्य ही प्रभु चरणों को पाने आंगन बुहार कर फूल बिछाया करती। झूठी आस में इतना लंबा समय व्यतीत कर दिया।
तीन हजार साल तक शबरी अपने मन को समझाती रही। अंत में एक दिन ऐसा आया कि श्री राम शबरी माता की कुटिया पवित्र करने पहुंच गए। आखिरउसने अपने लक्ष्य को प्राप्त कर लिया।

 

 

 

 

इस संसार में मुझे खोजना है धर्मात्माओं को तीन लोक में कोई
स्थान नहीं है। हमें खोजना है और उस स्थान पर रहना । संसार तो सागर है इसके पास रहकर नारियल मीठा पानी देता है उन्होंने कहा कि संसार तो सागर है इसे कभी साफ नहीं किया जा सकता।

 

 

 

 

 

 

 

 

सागर असीम है इसकी तह तक जाना सबके बस की बात नहीं है। इस संवार में रहने वाला इतना ज्यादा ठगा जा चुका है कि वह
हर कदम फूंक-फूंक कर रखना चाहता है। भीड़ लगी थी एक व्यक्ति गलत हो सकता है भीड़ गलत नहीं हो सकती।

 

 

 

 

 

 

महानुभाव अदेव के पास चले जाएं तो वह ऐसा कुछ कर देता है। आप बाहर ही नहीं निकल सकते। सच्चा देवाधिदेव आपको ना तो बुलाने वाला नही है आप आगे से निकल गये तो पूछने वाला नहीं है। कोई आपको मंत्र के द्वारा आपको कब्जे में ले ले तो वह छोड़ने वाला नहीं है। अच्छेआदमी भी यदि आतंकवादियों के चक्कर में फंस गए तो फिर जो आतंकी कहेगा वैसे ही चलना होगा। इसलिए हमें ऐसे लोगों से सावधान रहते हैं अपना रास्ता बनाना है।

 

    संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *