सुधा सागर महाराज की जन्मस्थली ईसरवारा में 21 फीट ऊंची जिन प्रतिमा की स्थापना का समापन महामंडल विधान के साथ आजतीर्थ रक्षा ही जिन शासन की सुरक्षा का कारण है मुनि श्री अजित सागर महाराज
ईसरवारा
आचार्य गुरुवर विद्यासागर महाराज के आशीर्वाद से पूज्य निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव 108श्री सुधा सागर महाराज की जन्मभूमि नगर अतिशय क्षेत्र ईसरवारा में पद्मासन 21 फीट ऊंची जिन प्रतिमा की स्थापना की गई।
बन रहे जिनालय में पूज्य मुनि श्री 108 अजित सागर महाराज संघ सानिध्य में मंगलवार की बेला में नवीन मंदिर प्रांगण में यह प्रतिमा स्थापित की गई। मुनिसंघ सानिध्य में 30 दिसंबर से 3 जनवरी तक सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन हो रहा है।



इस अवसर पर महाराज श्री ने तीर्थ की सुरक्षा के विषय में बोला उन्होंने कहा कि तीर्थ रक्षा ही जिन शासन की सुरक्षा का कारण है। धर्म की रक्षा करना है तो धर्मायतनो की रक्षा करना बहुत जरूरी है। धर्म की रक्षा में लगा हुआ धन धन्य हो जाता है।
संकलन अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंड
