*ब्रह्माकुमारी केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटन शामिल हुई जानी मानी हस्तियां **

धर्म

**ब्रह्माकुमारी केंद्र का हुआ भव्य उद्घाटन शामिल हुई जानी मानी हस्तियां **

रामगंजमंडी

14 मार्च 2024 गुरुवार के दिन रामगंजमंडी स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र का उदघाटन किया गया। जिसमें संस्था की इंदौर जोन की चार मुख्य आधार स्तंभ मानी जानेवाली राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी(इंदौर जोन की निर्देशिका), राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी आशा दीदी,(मुख्य संचालिका भिलाई, छत्तीसगढ़)
राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उषा दीदी(मुख्य संचालिका उज्जैन क्षेत्र), राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी करुणा दीदी (शक्ति निकेतन इंदौर गर्ल्स हॉस्टल संचालिका), राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी उर्मिला दीदी (मुख्य संचालिका कोटा क्षेत्र) राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी शक्ति दीदी ( मुख्य संचालिका सम्पूर्ण खंडवा क्षेत्र) पधारे जिनके कर कमलों द्वारा रामगंजमंडी ब्रह्माकुमारी सेवाकेंद्र के शिलान्यास व उदघाटन का कार्य संपन्न हुआ।

 

 

इन सभी वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी दीदियों का स्वागत भी बड़ी धूमधाम से राजपूती नृत्य के साथ किया गया व फूलों से भरे कलश द्वारा वरिष्ठ दीदियों का गृहप्रवेश करवाया गया। इसके पश्चात इन योगी व तपस्वी ब्रह्माकुमारी दीदियों को सम्पूर्ण सेंटर के एक एक कक्ष में अपनी शक्तियां भरने हेतु चक्कर लगाया गया।

 

इसके बाद सेंटर के हॉल में कार्यक्रम शुरू हुआ कार्यक्रम का संचालन बी के हर्षिता ने किया। इसमें रामगंजमंडी की जानी मानी हस्तियां रूपचंद जी जैन, निलेश जी गुप्ता, श्याम जी काबरा, लालचंद जी रेड्डीवाल, अशोक जी सुनेजा, राधेश्याम जी गुप्ता, भवानिशंकर जी(निजी विद्यालयों के अध्यक्ष), बृजेश जी खंडेलवाल, यतीश जी अग्रवाल, आशीष जी त्रिवेदी(विनायक स्कूल), राजेंद्र जी धनिया, संजय जी जैन, कैलाश जी माहेश्वरी, भी पधारे ।

 

 

एवं देवीलाल जी सैनी(नगरपालिका चेयरमैन) व हुकुमचंद जी बाफना(पूर्व चेयरमैन) भी मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। आए हुए सभी अतिथियों द्वारा दीपप्रज्जवलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई । इसी दिन को उदघाटन समारोह के साथ साथ 88वीं शिवजयंती के रूप में मनाया गया। क्योंकि संस्था को स्थापित हुए 88 वर्ष पूरे हो चुके है।

 

दीप प्रज्ज्वलन के पश्चात स्वागत नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। परमात्मा शिव का ध्वज सभी ब्रह्माकुमारी बहनों ने लहराया और पूरे विश्व में शांति की कामना की। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के मुख्यालय माउंटआबू से ब्रह्माकुमार महेंद्र, ब्रह्माकुमार नितिन, व ब्रह्माकुमार जितेंद्र भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

सभी वरिष्ठ ब्रह्माकुमारी बहनों ने अपनी शुभकामनाएं शब्दों के द्वारा इस प्रकार प्रदान की – ब्रह्माकुमारी करुणा दीदी ने कहा कि “ये परमात्म अनुभूति भवन यहां आने वाले हर व्यक्ति को परमात्मा की अनुभूति कराएगा इसीलिए इसका नाम बिलकुल यथार्थ है क्योंकि दुनिया में भी अनेक मंदिर है लेकिन वहां लोग दर्शन करने के लिए जाते है और इस भवन का आकार भले दिखने में मंदिर जैसा न हो लेकिन यहां आने वाले लोगों के जीवन में दैवीय परिवर्तित लाया जाता है हर धर्म और हर मजहब का व्यक्ति यहां आ सकता है”। ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी ने शिवजयंती का अर्थ समझाते हुए कहा कि “ये पर्व इस कलयुग रूपी रात्रि में परमात्मा शिव के आने का पर्व है इस कलयुग के अज्ञान रूपी अंधकार को मिटाकर पुनः नई सतयुगी दुनिया की स्थापना करने इसीलिए हम इसे महाशिवरात्रि के रूप में भी मनाते हैं”। ब्रह्माकुमारी आशा दीदी ने “मेडिटेशन द्वारा सभी को परमात्म शांति की अनुभूति करवाई” । ब्रह्माकुमारी उषा दीदी ने “नवनिर्मित भवन को ढेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी”।इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में पधारे हुकुमचंद जी बाफना ने भी सभी रामगंजमंडी ब्रह्माकुमारी सेंटर की बहनों बी के शीतल, बी के जागृति, बी के गरिमा, बी के निशा, व बी के हर्षिता का धन्यवाद किया की उन्होंने इतने सुंदर कार्यक्रम का आयोजन किया और वें समाज को सुव्यवथित बनाने में अपना अमूल्य सहयोग प्रदान कर रही है। सभी ब्रह्माकुमार भाइयों और वरिष्ठ दीदियों द्वारा रामगजमंडी सेंटर संचालिका बी.के. शीतल को नवनिर्मित भवन के लिए शुभकामनाओं के साथ खूबसूरत सोगतें भी भेंट की गई। तत्पश्चात परमात्म भवन के उदघाटन व 88वीं शिवजयंती दोनों कार्यक्रमों का केक कटिंग एक साथ किया गया। सेवाकेंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी शीतल ने सभी पधारे हुए अतिथियों व वरिष्ठ दीदियों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद किया। इसके बाद सभी भाई बहनें जिन्होंने इस परमात्म भवन को बनाने में अपना तन मन और धन से सहयोग दिया उन सभी को भी वरिष्ठ दीदियों द्वारा सौगात दी गई। साथ ही पधारे हुए अतिथियों को भी सौगात व भोग दिया गया। इसके अलावा सभी भाई बहनों को भोग राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी हेमलता दीदी द्वारा वितरित किया गया।

 

संकलित जानकारी के साथ अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंजमंडी की रिपोर्ट 9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *