परम पूज्य आर्यिका पूर्णमति माताजी का मंगलवार 19 मार्च को लटेरी में होगा मंगल आगमन माताजी सानिध्य में निकाला जाएगा विमानोत्सव

धर्म

परम पूज्य आर्यिका पूर्णमति माताजी का मंगलवार 19 मार्च को लटेरी में होगा मंगल आगमन माताजी सानिध्य में निकाला जाएगा विमानोत्सव
लटेरी
परम पूज्य आचार्य श्री 108 विद्यासागर महाराज की परम शिष्या आर्यिका 105 पूर्ण मति माताजी कुंडलपुर तीर्थ की ओर अपने कदम बढ़ा रही है।

 

 

पूज्य माताजी का संघ सहित ग्राम नेवली में सोमवार की संध्या बेला में रात्रि विश्राम हुआ मंगलवार की प्रातः बेला में पूज्य माताजी का लटेरी में मंगल आगमन होगा पूज्य माताजी की समाज बंधु मंगल आगवानी करेगे। एवं माता जी के सानिध्य में ही प्रातः
सिरोंज चौराहा से श्री जी विमानोत्सव नगर के प्रमुख मार्गो से निकल जाएगा। एवं जिन मंदिर लाया जाएगा।

 

 

 

विमान जी के मंदिर पहुंचने पर श्री जी का अभिषेक एवं शांति धारा की जाएगी एवं शांति धारा का उच्चारण पूज्य माता जी के मुखारविंद से होगा। इसके साथ ही सभी को माता जी की पियूष वाणी का रसपान करने का भी अवसर प्राप्त होगा। एवं मंगल आरती की जाएगी। दोपहर की बेला में माताजी द्वारा रचित संगीतमय पार्श्वनाथ विधान किया जाएगा।

अभिषेक जैन लुहाड़िया रामगंज मंडी की रिपोर्ट9929747312

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *